Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Noida was the 12th most polluted city in the country.

Noida News: देश का 12वां सबसे प्रदूषित शहर रहा नोएडा

Tue, 10 Nov 2026 07:16 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 10 Nov 2026 07:16 PM IST
विज्ञापन
Noida was the 12th most polluted city in the country.
एनसीआर में ग्रेनो की हवा रही सबसे अच्छी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नोएडा/ग्रेटर नोएडा/यमुना सिटी। शहरवासियों को दिवाली के दूसरे दिन भी प्रदूषण से फिलहाल राहत मिलती नजर नहीं आ रही है। मंगलवार को नोएडा देश का 12वां और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) का दूसरा सबसे प्रदूषित शहर रहा। वहीं एनसीआर में सबसे अच्छी हवा ग्रेटर नोएडा की रही। हालांकि नोएडा का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) सोमवार के मुकाबले मंगलवार को कम दर्ज किया गया। सोमवार को नोएडा का एक्यूआई 332 था, जो मंगलवार को घटकर 301 पर पहुंच गया। वहीं ग्रेनो, यमुना सिटी और जेवर का एक्यूआई 233 दर्ज किया गया। ग्रेनो का एक्यूआई सोमवार को 252 तक पहुंच गया था।

मंगलवार को दिनभर हल्की धूप देखने को मिली, लेकिन इससे प्रदूषण के स्तर में कोई खास सुधार नहीं हुआ। गोवर्धन पूजा के अवसर पर शहर के कई इलाकों में पटाखे भी फोड़े गए। इससे हवा की गुणवत्ता प्रभावित होने की आशंका बनी रही। दिवाली के बाद से ही शहर की हवा में प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ा हुआ है। ऐसे में सांस संबंधी परेशानी और आंखों में जलन जैसी समस्याओं से जूझ रहे लोगों को अभी राहत मिलने की उम्मीद कम है।
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार को नोएडा का अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बुधवार को अधिकतम तापमान में एक डिग्री की गिरावट आने का अनुमान है। इसके 28 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। न्यूनतम तापमान में खास बदलाव की उम्मीद नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्टेशन का डाटा
सेक्टर-1 -260
सेक्टर-110 - 341
सेक्टर-116- 208
सेक्टर-125 - 300
सेक्टर-150- 321
सेक्टर-39- 324
सेक्टर-62 - 351
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed