फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Noida Traffic Police issued diversion plan for UP International Trade Show

Noida Traffic Advisory: यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो के लिए ट्रैफिक पुलिस ने जारी किया डायवर्जन, देखें रूट प्लान

Sun, 22 Sep 2024 10:27 PM IST
Vikas Kumar माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 22 Sep 2024 10:27 PM IST
सार

25 से 29 सितंबर तक करीब पांच दिनों तक दिल्ली से नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस वे व प्रदेश के अन्य शहरों से यमुना एक्सप्रेस वे रास्ते वीवीआईपी व वीआईपी मूवमेंट होंगे। जिसे ध्यान में रखते हुए एक्सपो मार्ट की तरफ जाने वाले मार्गों पर डायवर्जन की व्यवस्था लागू की जाएगी।

विज्ञापन
Noida Traffic Police issued diversion plan for UP International Trade Show
नोएडा ट्रैफिक पुलिस (फाइल फोटो) - फोटो : X/noida traffic police

विस्तार

नॉलेज पार्क स्थित एक्सपो मार्ट में 25 से 29 सितंबर तक आयोजित यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो के लिए नोएडा ट्रैफिक पुलिस ने अपना डायवर्जन प्लान रविवार शाम को जारी कर दिया है। एक्सपो मार्ट की तरफ जाने वाले वाहन चालकों से अपील की गई है कि वह डायवर्जन प्लान के मुताबिक अपने गंतव्य की ओर आना-जाना सुनिश्चित करें।

विज्ञापन

दरअसल, 25 से 29 सितंबर तक करीब पांच दिनों तक दिल्ली से नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस वे व प्रदेश के अन्य शहरों से यमुना एक्सप्रेस वे रास्ते वीवीआईपी व वीआईपी मूवमेंट होंगे। जिसे ध्यान में रखते हुए एक्सपो मार्ट की तरफ जाने वाले मार्गों पर डायवर्जन की व्यवस्था लागू की जाएगी। वीवीआईपी व वीआईपी मूवमेंट के साथ आम लोगों को सुगम ट्रैफिक व्यवस्था मुहैया कराने की व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए 24 सितंबर से 29 सितंबर तक प्रतिदिन सुबह 7 बजे से रात के 11 बजे तक भारी,मध्यम और हल्के मालवाहक को प्रतिबंधित किया जाएगा। हालांकि आवश्यक वस्तुएं जैसे दूध, सब्जियां, फल, चिकित्सा आपूर्ति आदि लेकर जाने वाले मालवाहक वाहन नो एंटी के निर्देशों के अनुसार आ-जा सकेंगे। ट्रैफिक पुलिस ने कुछ वैकल्पिक मार्ग भी सुझाया है, जिसका उपयोग कर गंतव्य की ओर वाहन चालक जा सकेंगे। इनमें चिल्ला बॉर्डर से यूटर्न लेकर एनएच-09/24 से एनएच-91 व ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे होकर अपने गंतव्य की ओर आ-जा सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

डीएनडी बॉर्डर से जिले में प्रवेश कर अन्यत्र जाने वाले वाहन डीएनडी टोल प्लाजा से यूटर्न होकर एनएच-09/24 से एनएच-91 व ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे होकर आ-जा सकेंगे। कालिंदी कुंज बॉर्डर से नोएडा होकर अन्यत्र जाने वाले वाहन एनएच-09/24 से होकर ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे एवं एनएच-91 होकर गंतव्य की ओर आ-जा सकेंगे। यमुना एक्सप्रेस-वे-जेवर टोल की ओर से दिल्ली जाने वाले ट्रैफिक को जेवर टोल से पूर्व में ही बने यूटर्न से अलीगढ़ की ओर डायवर्ट किया जाएगा। यहां से अलीगढ़, टप्पल होकर गंतव्य की ओर जा सकेंगे। ग्रेनो होंडा सीएल चौक से ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे होकर दिल्ली जाने वाले वाहन होंडा सीएल चौक से सिरसा गोलचक्कर होकर ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे होकर आ-जा सकेंगे। सूरजपुर से परीचौक से यमुना एक्सप्रेस-वे व नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे होकर अन्यत्र जाने वाले वाहन सूरजपुर से तिलपता, सिरसा गोलचक्कर से ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे होकर अपने गन्तव्य की ओर जा सकेंगे।

विज्ञापन

एक्सपो मार्ट जाने वाले वाहन 
- एक्सप्रेस वे से एक्सपो मार्ट जाने वाले वाहन संस्कृति मंत्रालय तिराहा से पुश्ता और गलगोटिया कॉलेज कॉलेज होकर नॉलेज पार्क स्थित पार्किंग में पहुंच सकेंगे।
- सूरजपुर से आने वाले वाहन चालक एलजी व शारदा गोलचक्कर होकर पार्किंग स्थल तक पहुंच सकेंगे।
-परीचौक की ओर से आने वाले वाहन एलजी व शारदा गोलचक्कर होकर नाॅलेज पार्क बडे़ गोलचक्कर में बनी पार्किंग तक आ-जा सकेंगे।
- बड़े गोलचक्कर के अलावा केसीसी कॉललेज,जुबलिएन्ट, यूनाइटेड कॉलेज परिसर में बनी पार्किंग को वैकल्पिक पार्किंग के रूप में प्रयोग किया जा सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed