फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Noida Tomato is being sold at Rs 160 per kg in Greater Noida with a reduction of Rs 60

लो जी टमाटर हो गया सस्ता: 50 से 60 रुपये की आई गिरावट, हरी सब्जियों के दाम आसमान पर, यहां है रेट लिस्ट

Fri, 14 Jul 2023 07:17 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा Published by: अनुज कुमार Updated Fri, 14 Jul 2023 07:17 PM IST
सार

Tomato in Noida:  ग्रेटर नोएडा इलाके में टमाटर के दामों में गिरावट आई है तो वहीं दूसरी तरफ हरी सब्जियों के दामों में 20 से 30 रुपये की बढ़ोतरी हुई है।

विज्ञापन
Noida Tomato is being sold at Rs 160 per kg in Greater Noida with a reduction of Rs 60
टमाटर - फोटो : एएनआई

विस्तार

Tomato in Noida: सब्जियों के दाम में पहले ही आम आदमी के बजट को गड़बड़ा दिया है। अब बाढ़ से हुए नुकसान ने सब्जियों के दाम सातवें आसमान पर पहुंच गए है। हालांकि, टमाटर की कीमत में 50 से 60 रुपये प्रति किलोग्राम की गिरावट आई है। मगर अन्य सब्जियों के दाम में काफी बढ़ोत्तरी हुई है। बाजार और मॉल आदि में भी सब्जियों के दाम में काफी अंतर है। गोभी, भिंडी और तुरई सहित अन्य हरी सब्जियों के दाम में 20 से 30 रुपये की बढ़ोतरी हुई है तो वहीं बाजार से इतने ही अधिक दाम लेकर मॉल में सब्जी बेची जा रही है।

विज्ञापन

टमाटर के दाम 50 से 60 रुपये हुए कम
पहले बारिश और बाढ़ ने हरी सब्जी की खेती को तबाह कर दिया है। अभी तक टमाटर और अदरक और अन्य सब्जियां मंडी तक पहुंचने में काफी भाव खा रही थी। मगर अब तुरई, करेला और भिंडी भी काफी महंगी हो गई है। जहां टमाटर के रेट 200 से 220 रुपये किलो ग्राम तक हो गए थे। वहीं, अब टमाटर के दाम में नर्मी आई है। यह अब 50 से 60 रुपये कम हुए हैं। मंडी में टमाटर के रेट 140 से 160 रुपये तक हो गए है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा में सब्जियां हुई महंगी
वहीं, मॉल और रिहायशी इलाकों में 180 रुपये तक टमाटर बिक रहा है। विक्रेताओं विरेंद्र ने बताया कि दाम बढ़ने से उनकों नुकसान हो रहा है। लोग कुछ दिन पहले काफी सब्जी की खरीदारी करते थे। मगर कुछ दिन से सब्जी की बिक्री कम हुई और उसमें भी लोग टमाटर लेने से बच रहे हैं। मंडी में तुरई के दाम 40 से बढ़कर 60 रुपये किलो हो गए है। वहीं, करेला 40 से 60 रुपये, भिंडी 40 से 70 रुपये, आलू 25 से 26 रुपये, प्याज 20 से 30 रुपये किलो तक पहुंच गए है। इसी तरह बाकी की सभी सब्जियों के दाम में भी 10 से 12 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। ऐसे में आम आदमी का सब्जी खरीदना भी मुश्किल हो गया है। वहीं, मॉल, सेक्टर और रिहायशी इलाकों में तोरई 99 रुपये, करेला 70 रुपये, गाजर 70 और आलू 36 रुपये किलो बिक रहा है। अन्य सब्जियां भी मंडी के रेट से 15 से 20 रुपये के ज्यादा दाम पर बिक रही है।

विज्ञापन

सब्जी के मार्केट के दाम - पहले के दाम - वर्तमान दाम - मॉल के दाम
टमाटर-                            220             160             180
भिंडी-                               40             70             90
तुरई-                                40             60             99
प्याज-                               20             30             45
करेला-                              40             60             70

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed