फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Noida: SPG team will inspect the airport before the Prime Minister's program for security review

नोएडा: प्रधानमंत्री के कार्यक्रम से पहले एयरपोर्ट का निरीक्षण करेगी एसपीजी की टीम

Thu, 11 Nov 2021 11:01 AM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: अनुराग सक्सेना Updated Thu, 11 Nov 2021 11:01 AM IST
सार

आधिकारिक बयान के अनुसार, एसपीजी के एडीजी के नेतृत्व में पांच सदस्यीय टीम सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेगी। टीम इस दौरान स्थानीय पुलिस से भी समन्वय स्थापित करेगी।

विज्ञापन
Noida: SPG team will inspect the airport before the Prime Minister's program for security review
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नोएडा के जेवर में अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट का 25 नवंबर को शिलान्यास करेंगे। प्रधानमंत्री के कार्यक्रम से पहले नोएडा एयरपोर्ट पर कार्यक्रम स्थल पर सभा व शिलान्यास स्थल का निरीक्षण किया जाएगा। इसके लिए विशेष सुरक्षा बल (एसपीजी) की टीम कार्यक्रम स्थल का दौरा करेगी।

विज्ञापन


आधिकारिक बयान के अनुसार, एसपीजी के एडीजी के नेतृत्व में पांच सदस्यीय टीम सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेगी। टीम इस दौरान स्थानीय पुलिस से भी समन्वय स्थापित करेगी।
विज्ञापन


शिलान्यास स्थल के पास बनेंगे तीन हैलीपैड, कार से सभास्थल जाएंगे पीएम
एयरपोर्ट के शिलान्यास स्थल से सभास्थल करीब डेढ़ किमी के दायरे में होगा। प्रधानमंत्री के आगमन के लिए प्रोटोकॉल के तहत दो हेलीकाप्टर उतरेंगे। वहीं एक हेलीकाप्टर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का उतरेगा। प्रशासन तीनों हैलीपैड शिलान्यास स्थल के पास बनाने पर विचार कर रहा है। शिलान्यास के बाद कार से सभास्थल तक का रूट तैयार किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

शिलान्यास स्थल पर गिने चुने लोगों को ही एंट्री
हैलीपैड से सीधे शिलान्यास स्थल पर प्रधानमंत्री मोदी एंव सीएम योगी आदित्यनाथ के अलावा केंद्र व प्रदेश के कुछ मंत्री और आला अधिकारियों को ही जाने की अनुमति होगी। बाकी लोगों को एयरपोर्ट का शिलान्यास देखने के लिए सभा स्थल पर एलईडी की बड़ी स्क्रीन लगाई जाएगी। जिससे सभा में पहुंचे नेता और लोग सीधा प्रसारण देख सकें। शिलान्यास कार्यक्रम स्थल पर विधि विधान से पूजा पाठ एंव अन्य औपचारिकताओं को देखते हुए कम लोगों को ही जाने की अनुमति दी जाएगी।

एसआईए सर्वे पर आज अंतिम दिन होगी दयानतपुर गांव में सुनवाई
जीबीयू की टीम में जन-सुनवाई में उठाए मुद्दे रिपोर्ट में शामिल कर शासन को भेजेगा। इसी रिपोर्ट के आधार पर दूसरे चरण की 1,365 हेक्टेयर जमीन के अधिग्रहण का खाका तय होगा।

मांगे पूरी न होने से नाराज किसान बडी संख्या में वापस गांव लौटे
प्रधानमंत्री के आगमन से पहले ऐसे किसानों की मांगो का समाधान प्रशासन के लिए चुनौती बना हुआ है। मवेशियों को लेकर गांव लौटे लोग तिरपाल की झौपडियों में रहने को मजबूर हैं।

एयरपोर्ट की चारदीवारी जल्द पूरी कराने के लिए दूसरी कंपनी को भी लगाया
पहले से एक कंपनी चारदीवारी का काम कर रही है। दूसरी को आठ किलोमीटर का ठेका मिला हुआ है। एयरपोर्ट के रनवे और टर्मिनल बिल्डिंग व पार्किग बनाने के लिए नामी कंपनियां पहुंच रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed