{"_id":"5fbea38f8ebc3e9bc42466dc","slug":"noida-s-aqi-reached-very-dangerous-level-after-ten-days-noida-news-noi5503451200","type":"story","status":"publish","title_hn":"दस दिन बाद बेहद खतरनाक स्तर पर पहुंचा नोएडा का एक्यूआई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दस दिन बाद बेहद खतरनाक स्तर पर पहुंचा नोएडा का एक्यूआई
विज्ञापन
दोपहर 1 बजे नोएडा के सेक्टर-44 से ली गई तस्वीर में छाया प्रदूषण।
दस दिन बाद बेहद खतरनाक स्तर पर पहुंचा नोएडा का एक्यूआई
ग्रेटर नोएडा। दस दिन बाद नोएडा का वायु प्रदूषण डार्क रेड जोन (बेहद खतरनाक) में पहुंच गया है। बुधवार शाम चार बजे नोएडा का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 414 रहा। वहीं, ग्रेटर नोएडा का एक्यूआई भी 394 पर पहुंच गया है जो दस दिन में सबसे अधिक है।
15 नवंबर की शाम चार बजे नोएडा का एक्यूआई 474 रहा था। 14 नवंबर को भी नोएडा का एक्यूआई डार्क जोन में रहा था। ग्रेटर नोएडा का एक्यूआई भी इन दोनों दिन डार्क रेड जोन में रहा था, लेकिन 15 नवंबर को बारिश और हवा ने प्रदूषण से राहत दी थी। दोनों शहर का एक्यूआई 300 से नीचे ऑरेंज जोन में आ गया था। 17 नवंबर को हवा और बेहतर हो गई थी। इस दिन एक्यूआई येलो जोन में पहुंच गया था, लेकिन उसके बाद से दोनों शहरों का प्रदूषण बढ़ता जा रहा है। चार दिन से एक्यूआई रेड जोन में चल रहा था, लेकिन बुधवार को नोएडा का एक्यूआई 400 पार कर डार्क रेड जोन में पहुंच गया है। दिन भर एक्यूआई 400 से अधिक रहा। शाम चार बजे केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) की तरफ से जारी बुलेटिन में नोएडा का एक्यूआई 414 दर्ज किया गया।
देश का तीसरा सबसे प्रदूषित शहर रहा नोएडा
नोएडा देश का तीसरा सबसे प्रदूषित शहर रहा। जबकि, ग्रेटर नोएडा छठे नंबर पर रहा। दिल्ली-एनसीआर में गाजियाबाद का एक्यूआई 444 और दिल्ली का एक्यूआई 413 दर्ज किया गया। दिल्ली एनसीआर में नोएडा दूसरे और ग्रेटर नोएडा चौथे स्थान पर रहे।