{"_id":"65af3c51c1ddc29abf0cd8d7","slug":"noida-rammay-on-occasion-of-pran-pratistha-entrepreneurs-recited-hanuman-chalisa-and-took-out-a-procession-2024-01-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"राममय हुआ नोएडा: प्राण प्रतिष्ठा होने पर उद्यमियों ने किया हनुमान चालीसा पाठ, निकाली शोभा यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राममय हुआ नोएडा: प्राण प्रतिष्ठा होने पर उद्यमियों ने किया हनुमान चालीसा पाठ, निकाली शोभा यात्रा
Tue, 23 Jan 2024 09:47 AM IST
अनुज कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
Published by: अनुज कुमार
Updated Tue, 23 Jan 2024 09:47 AM IST
सार
नोएडा में प्राण प्रतिष्ठा होने पर उद्यमियों ने हनुमान चालीसा पाठ किया और वहीं दूसरी तरफ औद्योगिक क्षेत्र में श्री राम की शोभा यात्रा निकाली गई। कार्यक्रम के दौरान दिन भर गौतमबुद्ध नगर कमिश्नरेट पुलिस अलर्ट रही।
विज्ञापन
राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा पर निकाली गई शोभा यात्रा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अयोध्या में नवनिर्मित मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर उद्यमी संगठन आईईए के बैनर तले उद्यमियों ने औद्योगिक क्षेत्र में श्री राम की शोभा यात्रा निकाली। संस्था के कार्यालय से प्रारंभ होकर औद्योगिक क्षेत्र में होते हुए वापस संस्था के कार्यालय पर पहुंची। रास्ते में जेके इंडस्ट्रीज के एमडी नरेश चौहान ने शोभायात्रा में शामिल राम भक्तों का स्वागत किया।
विज्ञापन
वहीं, प्राण प्रतिष्ठा होने पर सभी उद्यमियों ने हनुमान चालीसा का पाठ किया। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का लाइव प्रसारण देखा गया। इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष अमित उपाध्याय, संजीव शर्मा, अभिषेक जैन, विशाल गोयल, महेंद्र शुक्ला, मनोज सिंघल, पीएस मुखर्जी, गुरदीप सिंह तुली, नरेंद्र सोम, दर्शन शर्मा, प्रमोद झा, श्रीकांत शर्मा, महिपाल सिंह, एचएन शुक्ला, सुशील शर्मा, अरविंद भाटी, एमपी शुक्ला, हरबीर सिंह, पराग अग्रवाल, सुनील दत्त,नरेश चौहान आदि उद्यमियों ने हिस्सा किया।
विज्ञापन
शोभा यात्रा में 1500 से अधिक भक्त हुए शामिल
अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के ऐतिहासिक मौके पर शहर के सेक्टर- 36 से श्री शक्तिपीठ मंदिर स्वर्णनगरी तक भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। बैंड बाजे व राम ध्वज के साथ निकाली गई यात्रा में 1500 से अधिक लोग शमिल हुए। यात्रा का संयोजन मानस मंडली द्वारा किया गया। रामभक्तों की ओर से 19 से 22 जनवरी तक राम नाम जप संकीर्तन व मानस पाठ का आयोजन किया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष गजेंद्र मावी, जिला मंत्री राजू भाटी, सुनील मिश्रा समेत अन्य लोग शामिल हुए।
विज्ञापन
धार्मिक और सार्वजनिक स्थलों पर अलर्ट रही पुलिस
अयोध्या में श्री राम लला के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के दौरान दिन भर गौतमबुद्ध नगर कमिश्नरेट पुलिस अलर्ट रही। पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह व अन्य आलाधिकारी स्वयं सड़क पर उतरे और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते रहे। पुलिस टीमें क्षेत्र के धार्मिक स्थल, मुख्य मार्ग, चौराहे और मिश्रित आबादी वाले क्षेत्र में गश्त करती रहीं। सेक्टर सोसाइटियों के अलावा सोमवार को बिसरख, दादरी, दनकौर, बिलासपुर, रबूपुरा, जेवर समेत क्षेत्र में भी धार्मिक आयोजन हुए और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने शिरकत की। इन कार्यक्रमों में भी सुरक्षा के लिए पुलिस मौजूद रही।