फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Noida Police returned empty handed from Nepal, sought help from Interpol

Noida: परिवार को बेहोश कर लाखों की नकदी चोरी के मामले में नेपाल से खाली हाथ लौटी पुलिस, इंटरपोल से मांगी मदद

Sat, 15 Oct 2022 12:11 PM IST
शाहरुख खान जेपी शर्मा, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
जेपी शर्मा, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 15 Oct 2022 12:11 PM IST
सार

नेपाल की पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए इंटरपोल (अंतरराष्ट्रीय आपराधिक पुलिस संगठन) की मदद से आने के लिए कहा। इस वजह से बीटा-2 थाना पुलिस की टीम वापस लौट आई। अब थाना पुलिस ने इंटरपोल की मदद के लिए पत्र लिखा है।

विज्ञापन
Noida Police returned empty handed from Nepal, sought help from Interpol
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

द पाम्स सोसाइटी निवासी परिवार को नशीले चावल खिलाकर लाखों के नकदी-आभूषण चोरी कर फरार हुए आरोपी नेपाली दंपती की तलाश में पुलिस नेपाल पहुंची, लेकिन नेपाल के कंचनपुर तक पहुंचने के बावजूद बीटा-2 थाने की आठ सदस्यीय टीम को बैरंग लौटना पड़ा। 
विज्ञापन


नेपाल की पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए इंटरपोल (अंतरराष्ट्रीय आपराधिक पुलिस संगठन) की मदद से आने के लिए कहा। इस वजह से बीटा-2 थाना पुलिस की टीम वापस लौट आई। अब थाना पुलिस ने इंटरपोल की मदद के लिए पत्र लिखा है।  
विज्ञापन


सोसाइटी निवासी विकास चक्रवर्ती ने बीटा-2 थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 16 सितंबर को नेपाली मूल के प्रमोद व पत्नी गीता ने परिवार को नशीला पदार्थ मिलाकर खिला दिया। इससे विकास, उनकी गीता और बेटा बेहोश हो गए। तीनों को लगभग 48 घंटे बाद होश आया। तब पीड़ितों को पता चला कि नेपाली दंपती उनके घर से 2.25 लाख रुपये, 1800 अमेरिकी डालर, 150 ग्राम सोने के सिक्के, 40 ग्राम हीरे जड़ा सोने का ब्रेसलेट लगभग 15 लाख की चोरी कर फरार हो गए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले में केस दर्ज कर पुलिस आरोपियों के मोबाइल नंबर की लोकेशन आदि के आधार आरोपियों को ढूंढती हुई नेपाल स्थित आरोपियों के गांव तक पहुंच गई। थाना प्रभारी अनिल राजपूत ने बताया कि पुलिस टीम ने आरोपियों का घर खोज लिया। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए वहां के एसपी से गिरफ्तारी में मदद मांगी, लेकिन उन्होंने आरोपियों को दूसरे देश ले जाने के लिए इंटरपोल से मदद मांगने की सलाह दी।  
 

बिना सत्यापन नाम बदलकर रह रहा था आरोपी : नेपाल पहुंचकर टीम को पता चला कि आरोपी का असली नाम गोविंद है और वह ग्रेनो में नाम बदलकर रह रहा था। आरोपी ने सत्यापन भी नहीं कराया था। इस घटना के कुछ दिन पहले बीटा-1 सेक्टर में मर्चेंट नेवी के चीफ इंजीनियर के घर डकैती में भी उनके यहां काम करने वाले कर्मियों का हाथ निकला था और उनका भी सत्यापन नहीं हुआ था। 

अभी भी सत्यापन में बरत रहे ढिलाई
बिना सत्यापन के रहने वाले लोग बड़ी बड़ी घटनाओं में संलिप्त पाए गए हैं। लोगों से लगातार कर्मचारियों, किरायेदारों आदि के सत्यापन कराने की अपील की जा रही है। लेकिन अभी भी लोग सत्यापन को लेकर ढिलाई बरत रहे हैं। नेपाली दंपती की गिरफ्तारी के लिए इंटरपोल की मदद ली जा रही है। 
- अभिषेक वर्मा, डीसीपी ग्रेटर नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed