{"_id":"637b70fb4f11e010603c5890","slug":"noida-news-354-people-died-in-nearly-900-road-crashes-during-jan-oct-2022","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida: जनवरी से अक्तूबर तक 350 से अधिक लोगों गवाई जान, सड़क दुर्घटना में मृतकों को दी श्रद्धांजलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida: जनवरी से अक्तूबर तक 350 से अधिक लोगों गवाई जान, सड़क दुर्घटना में मृतकों को दी श्रद्धांजलि
Mon, 21 Nov 2022 06:07 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
Published by: विजय पुंडीर
Updated Mon, 21 Nov 2022 06:07 PM IST
सार
डीसीपी ट्रैफिक गणेश प्रसाद साहा ने कहा कि जनवरी 2022 से अक्तूबर 2022 के बीच कुल 897 सड़क दुर्घटनाएं जिले में हुई हैं। इनमें से 354 लोगों की मौत हो गई। जबकि 680 लोग घायल हुए हैं।
विज्ञापन
For Reference Only
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यातायात माह के दौरान रविवार को ट्रैफिक पुलिस ने विभिन्न संस्थाओं के साथ मिलकर पूरे दिन अलग-अलग स्थानों पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। पंचशील इंटर कॉलेज में एनसीसी कैडेट को ट्रैफिक के नियम व सिंबल के बारे में विस्तार से बताया।
विज्ञापन
इसके अलावा चिल्ला बॉर्डर के समीप नोएडा ट्रैफिक पुलिस ने रविवार देर शाम वर्ल्ड रिमेम्बर डे मनाया। इस दौरान ट्रैफिक विभाग के अधिकारियों ने सामाजिक संस्थाओं के सहयोग से सड़क दुर्घटना में मौत के शिकार हुए लोगों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा व मोमबत्ती जला कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन
डीसीपी ट्रैफिक गणेश प्रसाद साहा ने कहा कि जनवरी 2022 से अक्तूबर 2022 के बीच कुल 897 सड़क दुर्घटनाएं जिले में हुई हैं। इनमें से 354 लोगों की मौत हो गई। जबकि 680 लोग घायल हुए हैं। ट्रैफिक इंस्पेक्टर आशुतोष सिंह, राम सिंह, चंद्रप्रकाश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन