फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Noida is top in india for pollution

नोएडा फिर बना देश का सबसे प्रदूषित शहर, हालात बेकाबू

Thu, 14 Nov 2019 04:32 AM IST
नोएडा ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, नोएडा
अमर उजाला ब्यूरो, नोएडा Published by: नोएडा ब्यूरो Updated Thu, 14 Nov 2019 04:32 AM IST
विज्ञापन
Noida is top in india for pollution
दोपहर में हाल - फोटो : अमर उजाला

लगातार बढ़ते प्रदूषण की वजह से लोगों का घर के अंदर रहना भी दूभर हो गया है। अगर आपने घर की खिड़की या दरवाजे खुले छोड़ दिए हैं तो बंद कर लें। इस समय नोएडा व ग्रेटर नोएडा के लोग प्रदूषण की चादर में लिपटे हुए हैं।

विज्ञापन


बुधवार को नोएडा एक बार फिर देश का सबसे प्रदूषित शहर बन गया। सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के मुताबिक नोएडा का एक्यूआई 484 व ग्रेनो का 472 दर्ज किया गया।
विज्ञापन


हालात ये रहे कि लोगों की आंखों में जलन से आंसू तक निकल आए। वहीं, सांस के माध्यम से लोग जहरीली हवा फेफड़ों तक पहुंच रही। इससे बच्चे और बूढ़े सभी परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, मौसम विभाग के मुताबिक पराली जलाने और हवा की गति कम होने के कारण नोएडा-ग्रेटर नोएडा समेत आसपास के इलाकों में प्रदूषण बढ़ा है। इससे पूरा इलाका स्मॉग की चपेट में है। बुधवार को नोएडा के सेक्टर-62 में एयर क्वालिटी इंडेक्स-475, सेक्टर-125 में 474, सेक्टर-1 में 492 व सेक्टर-116 में 473 रहा।

प्रदूषण विभाग ने नोएडा को रेड जोन में रखा है। खेतों में पराली जलाने में बढ़ोतरी, वायु की गति में कमी और प्रदूषकों के फैलाव के कारण हालात बेकाबू हो रहे हैं। पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी व बारिश से शहर के वातावरण में बदलाव आया है। वहीं, न्यूनतम तापमान करीब 3 डिग्री तक गिरा गया।

उधर, ग्रेटर नोएडा में पीएम 2.5 का स्तर बुधवार को 472 माइक्रोग्राम प्रति घनमीटर पर पहुंच गया। जबकि ग्रेनो वेस्ट में यह 463 माइक्रोग्राम प्रति घनमीटर रहा। बता दें यहां पीएम 2.5 का स्तर 300 माइक्रोग्राम प्रति घनमीटर से ऊपर पहुंचने पर शहर खतरनाक श्रेणी में आ जाता है।

इसी तरह से ग्रेटर नोएडा और ग्रेनो वेस्ट में पीएम 10 का स्तर 449 माइक्रोग्राम प्रति घनमीटर दर्ज किया गया। इसके 500 माइक्रोग्राम प्रति घनमीटर से ऊपर जाने पर शहर खतरनाक श्रेणी में आ जाता है। हवा में खतरनाक कणों की मात्रा बढ़ने से ग्रेटर नोएडा और ग्रेनो वेस्ट का एक्यूआई बढ़कर 500 के करीब पहुंचा गया है। ग्रेप का पालन कराने में प्रशासन असफल हो रहा है। कई जगहों पर उल्लंघन की शिकायतें मिल रही हैं।
अस्पतालों में मरीजों की संख्या बढ़ी
वायु में प्रदूषण और धूल के कण आंखों में जलन संबंधी बीमारियों को जन्म दे रहे हैं। इससे अस्पतालों में मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। सरकारी अस्पतालों में हृदय संबंधी मरीजों का आंकड़ा ज्यादा है। वहीं, निजी अस्पतालों में भी आंख से संबंधित मरीजों की संख्या बढ़ रही है।

सेक्टर-30 स्थित जिला अस्पताल के वरिष्ठ फिजीशियन डॉ. संतराम ने बताया कि प्रदूषण बढ़ने से हर आयु वर्ग के लोग प्रभावित हो रहे हैं। लोगों के मन में धारणा है कि एन-95 मास्क ही कारगर है, ऐसा नहीं है। लोगों को आईआईटी दिल्ली द्वारा बनाए गए मास्क का इस्तेमाल करना चाहिए। यह आसानी से प्राप्त हो सकता है। यह नेसो क्लियर के नाम से बिक रहा है। शहर में जो स्थिति बनी हुई है ऐसे में गर्भवती महिलाओं को सतर्क रहने की जरूरत है।

प्राधिकरण व प्रदूषण विभाग ने लगाया 6.30 लाख का जुर्माना
नोएडा प्राधिकरण ने प्रदूषण फैलाने वालों पर कार्रवाई करते हुए 4.80 लाख का जुर्माना लगाया है। खुले में निर्माण सामग्री रखने और निर्माण कार्य के दौरान एनजीटी के मानकों के उल्लंघन के आरोप में जुर्माना किया गया है। जन स्वास्थ्य विभाग की ओर से 42 मार्गों पर कुल 160 किलोमीटर की लंबाई में मेकेनिकल स्वीपिंग मशीन से सफाई कराई गई।

इसके अलावा वर्क सर्किल-1 से 10 में 61 टैंकरों से पानी का छिड़काव कराया गया। उधर, क्षेत्रीय प्रदूषण अधिकारी डॉ. अनिल सिंह ने बताया कि बुधवार को उत्तर प्रदेश पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड की तरफ से सेक्टर-57 के प्लॉट नंबर बी-26, बी-73, सी-25, सी-34 के स्वामियों पर प्रदूषण फैलाने पर 20-20 हजार और फेज-2 स्थित प्लॉट नंबर बी-139 पर भी 50 हजार के साथ कुल 1.50 लाख का जुर्माना लगाया गया है। वहीं, ग्रेनो स्थित इंडिया एक्सपो मार्ट पर 1 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया। यहां जेसीबी से मिट्टी की खुदाई कराई गई थी।

शहर एयर क्वालिटी इंडेक्स
नोएडा 484
गाजियाबाद 484
ग्रेटर नोएडा 472
दिल्ली 464
फरीदाबाद 450
गुरुग्राम 446
तेज हवा से बदलेगा मौसम, बौछारों की भी संभावना
मौसम में बदलाव के दौर से गुजर रहे शहर में जल्द ही हवा की रफ्तार और तेज होने की संभावना है। आज से शहर के मौसम में व्यापक परिवर्तन देखने को मिलेंगे। 14 नवंबर से हवा की रफ्तार तेज होना शुरू होगी, जो 20 नवंबर तक बढ़ती जाएगी। साथ ही 14 से 17 नवंबर के बीच हल्की बौछारों की संभावना भी बन रही है। मौसम विभाग के अनुसार हाल ही में कई क्षेत्रों को प्रभावित करने वाले चक्रवात बुलबुल का असर शहर के मौसम पर भी पड़ रहा है। इससे बारिश के आसार बन रहे हैं। 14-15 नवंबर को शहर में हल्की बारिश एवं तेज हवा मौसम में परिवर्तन लेकर आएगी। तापमान में कमी के कारण ठंड महसूस होगी। खासकर सुबह और शाम के तापमान में गिरावट बढ़ती जाएगी। इस दौरान हल्की धुंध भी छाई रह सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed