फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Noida if your luggage left out in bus these four number will help you to get that

नोएडा: बस में सामान छूट जाए तो हेल्पलाइन नंबर मिलाएं, ये चार नंबर होंगे मददगार

Fri, 10 Sep 2021 04:49 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Fri, 10 Sep 2021 04:49 PM IST
सार

एआरएम ने बताया कि डिपो की ओर से हेल्पलाइन नंबर 0120-2507864, 7599268750, 7906352776, 9964597735 जारी किए गए हैं। इन पर संपर्क कर सकते हैं।

विज्ञापन
Noida if your luggage left out in bus these four number will help you to get that
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रोडवेज की बसों में यात्रा के दौरान सामान छूट जाए तो परेशान न हों। मोरना डिपो के हेल्पलाइन नंबर पर फोन मिलाएं और अपना सामान वापस पाएं। डिपो की ओर से हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं। गुरुवार को इसी तरह के एक प्रकरण में यात्री को 1719 रुपये वापस किए गए हैं।

विज्ञापन


मोरना डिपो के एआरएम एनपी सिंह ने बताया कि एक सप्ताह पहले अवनीश सिंह नोएडा डिपो की बस से आगरा गए थे। टिकट लेने के लिए उन्होंने परिचालक को दो हजार रुपये का नोट दिया था। 281 रुपये का टिकट देने के बाद परिचालक सुरेश ने कुछ देर बाद बकाया रकम लौटाने की बात कही थी।
विज्ञापन


अपने गंतव्य पर पहुंचकर अवनीश उतर गए और परिचालक ने भी ध्यान नहीं दिया। बस डिपो पहुंची तो परिचालक ने इसकी जानकारी अफसरों को दी। दो दिन बाद यात्री ने डिपो के हेल्पलाइन नंबर पर सूचना दी तो बताया गया कि ऑफिस आकर पैसा ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुरुवार को अवनीश सिंह डिपो पहुंचे तो चाय पिलाने के बाद ससम्मान 1719 रुपये लौटा दिए गए। एआरएम ने बताया कि डिपो की ओर से हेल्पलाइन नंबर 0120-2507864, 7599268750, 7906352776, 9964597735 जारी किए गए हैं। इन पर संपर्क कर सकते हैं।


वहीं, चालक-परिचालक को प्रशिक्षण देकर बेहतर व्यवहार करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। अभद्र व्यवहार करने पर तो पहली बार अनुशासनहीनता और  दूसरी बार में संविदा समाप्त करा दी जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed