फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Noida Greno shuttler shines in UP state badminton championship

यूपी स्टेट बैडमिंटन चैंपियनशिप में चमके नोएडा-ग्रेनो के शटलर

Sun, 20 Oct 2019 12:16 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 20 Oct 2019 12:16 AM IST
विज्ञापन
Noida Greno shuttler shines in UP state badminton championship
यूपी स्टेट बैडमिंटन चैंपियनशिप के विजेता खिलाड़ी। - फोटो : Grnoida
यूपी स्टेट बैडमिंटन चैंपियनशिप में चमके नोएडा-ग्रेनो के शटलर
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में चल रही योनेक्स सनराइज कन्हैया लाल महादेवी अग्रवाल मेमोरियल सब जूनियर यूपी स्टेट बैडमिंटन चैंपियनशिप में नोएडा और ग्रेटर नोएडा के खिलाड़ियों का दबदबा रहा। मुख्य अतिथि एसएसपी वैभव कृष्ण, एसपी देहात रणविजय सिंह और उत्तराखंड में भाजपा के प्रभारी संगठन मंत्री अजय कुमार ने विजेता को पुरस्कृत किया।
जिला बैडमिंटन संघ व पुलेला गोपीचंद बैडमिंटन एकेडमी ने चैंपियनशिप का आयोजन किया। अंडर-15 के बालक एकल का फाइनल उत्तर प्रदेश बैडमिंटन एकेडमी (यूपीबीए) के नीर नेहवाल और आगरा के अभय राज झा के बीच खेला गया। जिसमें नीर नेहवाल ने 23-21 व 24-22 से जीत दर्ज कर खिताब अपने नाम किया। बालिका एकल के फाइनल में मेरठ की सिद्धी राठी ने हापुड़ की काजल पवार को 15-21, 21-16, 21-15 से मात दी। बालक युगल का खिताब पुलेला गोपीचंद बैडमिंटन एकेडमी (पीजीबीए) के दिव्यम अरोड़ा व मोहम्मद अर्श की जोड़ी ने जीता। दोनों ने यूपीसीबी के दक्ष गौतम व नीर नेहवाल को 21-15, 21-13 से हराया। बालिका युगल के फाइनल में पीजीबीए की गार्गी व सौम्या ने स्पोर्ट्स कॉलेज सैफई की रामा सिंह व सुजाता सिंह को 21-12, 7-21 व 21-17 से मात देकर खिताब अपने नाम किया।
विज्ञापन

अंडर-17 में बालक एकल का फाइनल यूपीबीए के अंश विशाल गुप्ता व अश्वनी सिंह के बीच हुआ। इसमें अंश ने 21-13 व 21-12 से जीत दर्ज की। बालिका एकल के फाइनल में पीजीबीए की समायरा पवार ने यूपीबीए की शिवांगी सिंह को 21-17 व 21-11 से मात देकर खिताब अपने नाम किया। वहीं बालक युगल के फाइनल में यूपीबीए के अंश गुप्ता व अश्वनी सिंह की जोड़ी ने अजम तोमर व हिमांशु सिंह की जोड़ी को 23-21 व 21-18 और बालिका युगल में बातुल तालिब व प्रिया शुक्ला ने रामा सिंह व सुजाता सिंह को 22-20 व 21-18 से हराकर खिताब हासिल किया। अंडर-17 में मिश्रित युगल के फाइनल में यूपीबीए की आयुष अग्रवाल व तमिशा सिंह की जोड़ी ने हरिओम यादव व शिवांगी सिंह को 20-22, 21-14 और 21-16 से हराया। उधर, अंडर-15 में पीजीबीए की काजल पवार को रजत व गार्गाी को कांस्य पदक मिला। अंडर-17 के बालक युगल में दिव्यम अरोड़ा व अर्श और बालिका युगल में आशी सिंह व तरणजीत कौर ने कांस्य पदक अपने नाम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed