{"_id":"60a1ebc38ebc3e8dc13191b1","slug":"noida-greater-noida-drive-thru-vaccination-start-today-at-dlf-mall-noida-and-shahid-vijay-singh-pathik-sports-complex","type":"story","status":"publish","title_hn":"ड्राइव थ्रू टीकाकारण: नोएडा-ग्रेटर नोएडा में आज से शुरू हुआ 45 साल से अधिक वालों का वाहन में वैक्सीनेशन, पढ़ें कहां-कहां हैं केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ड्राइव थ्रू टीकाकारण: नोएडा-ग्रेटर नोएडा में आज से शुरू हुआ 45 साल से अधिक वालों का वाहन में वैक्सीनेशन, पढ़ें कहां-कहां हैं केंद्र
Mon, 17 May 2021 10:46 AM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Mon, 17 May 2021 10:46 AM IST
सार
कोविड-19 के नोडल अधिकारी नरेंद्र भूषण ने बताया कि कुछ लोगों को संदेह है कि टीकाकरण के दौरान वह संक्रमित हो सकते हैं, इसलिए यह मुहिम शुरू की जा रही है। इसमें व्यक्ति अपनी गाड़ी में आएंगे और उसी में बैठे रहेंगे।
विज्ञापन
ड्राइव थ्रू वैक्सीनेशन के तहत गुरुग्राम में टीका लगवाती एक महिला और लगी कारों की लाइन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
टीकाकरण के दौरान लोगों को संक्रमण से बचाने के लिए जिला प्रशासन, नोएडा-ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण व स्वास्थ्य विभाग ने मिलकर 45 साल से अधिक उम्र वाले लोगों के लिए वाहन में ही वैक्सीन लगाने की योजना बनाई है, जो आज से शुरू हो गई है।
विज्ञापन
सोमवार सुबह 9 बजे से नोएडा के डीएलएफ मॉल और ग्रेटर नोएडा के शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स से ड्राइव थ्रू टीकाकरण की शुरुआत हो चुकी है। पहले दिन दोनों जगह 100-100 लोगों के लिए स्लॉट बुक किए जा सकेंगे।
विज्ञापन
Drive in vaccinations are going on in GB NAGAR at DLF MALL OF INDIA and stadium GNIDA.@joinprasun @dmgbnagar @nbhooshan @CP_Noida @cdogbnagar @diogbn pic.twitter.com/yPaaJsL19F
विज्ञापन विज्ञापन— Information Dept GBN (@DeptGbn) May 17, 2021
कोविड-19 के नोडल अधिकारी नरेंद्र भूषण ने बताया कि कुछ लोगों को संदेह है कि टीकाकरण के दौरान वह संक्रमित हो सकते हैं, इसलिए यह मुहिम शुरू की जा रही है। इसमें व्यक्ति अपनी गाड़ी में आएंगे और उसी में बैठे रहेंगे। उनको वहीं पर वैक्सीन लगाई जाएगी।
इससे वह बाहरी लोगों के संपर्क में नहीं आएंगे। साथ ही बुजुर्ग और दिव्यांगों को भी इससे सहूलियत मिलेगी। ग्रेटर नोएडा के स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में गेट नंबर चार से प्रवेश मिलेगा और गेट नंबर एक से बाहर भेजा जाएगा। इन दोनों केंद्रों पर पहले 45 साल से अधिक उम्र के लोगों को ही टीका लगाया जाएगा।
इसमें हर व्यक्ति को अपना पंजीकरण कराना होगा। उसे स्लॉट भी बुक करना होगा। वहीं, जो लोग रजिस्ट्रेशन कराने के बाद स्लॉट बुक करेंगे, उन्हीं को टीका लगाया जाएगा। डीएम सुहास एलवाई ने बताया कि 45 से अधिक आयु से लेकर सीनियर सिटीजन तक सभी को रजिस्ट्रेशन कराकर स्लॉट भी बुक कराना होगा। इसके बाद ही टीकाकरण का लाभ मिल पाएगा।