{"_id":"6871249334c29a963a015751","slug":"noida-golfers-busy-preparing-for-pgti-golf-tour-season-2-noida-news-c-1-gnd1002-3156565-2025-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: पीजीटीआई गोल्फ टूर सीजन-2 की तैयारी में जुटे नोएडा के गोल्फर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: पीजीटीआई गोल्फ टूर सीजन-2 की तैयारी में जुटे नोएडा के गोल्फर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
5 से 8 अगस्त तक अहमदाबाद में होगा आयोजन, 15 जुलाई तक आवेदन का मौका
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। अगस्त महीने में अहमदाबाद में होने जा रहे पीजीटीआई गोल्फ टूर सीज़न-2 की तैयारियों में नोएडा के गोल्फ खिलाड़ी पूरी मेहनत से जुटे हुए हैं। शहर के गोल्फ कोच धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि हर साल की तरह इस बार भी नोएडा से करीब 10 गोल्फर पीजीटीआई टूर में हिस्सा लेने जा रहे हैं। खिलाड़ियों की तैयारी जोरों पर है, ताकि देशभर से आने वाले दिग्गजों को कड़ी टक्कर दी जा सके। उन्होंने बताया कि इनके अलावा भी जो गोल्फ खिलाड़ी पीजीटीआई में खेलने की इच्छा रखते हैं, वे 15 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं। यह टूर्नामेंट 5 से 8 अगस्त तक चलेगा। इस दौरान देशभर से कई अनुभवी और युवा गोल्फर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
बारिश भी नहीं रोक पा रही अभ्यास
पिछले कुछ दिनों से शहर में लगातार बारिश हो रही है, लेकिन सेक्टर-38 स्थित गोल्फ कोर्स का ड्रेनेज सिस्टम इतना अच्छा है कि पानी ज्यादा देर तक टिक नहीं पाता। कोच धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि बारिश के बावजूद खिलाड़ी बिना रुके अभ्यास कर रहे हैं। खिलाड़ियों का जोश देखते ही बनता है। उनका एक ही लक्ष्य है इस बार पीजीटीआई में दमदार प्रदर्शन करना, और उसी तैयारी में गोल्फर जुट हुए हैं।