फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Noida gang rape accused caught after 173 days after switch on looted mobile

Noida: 173 दिन बाद पकड़े गए सामूहिक दुष्कर्म करने वाले आरोपी, पांच महीने बाद लूट के फोन ने पहुंचाया जेल

Tue, 10 Jan 2023 09:15 PM IST
Vikas Kumar माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 10 Jan 2023 09:15 PM IST
सार

वारदात के पांच महीने तक आरोपियों ने पुलिस के डर से लूटा गया मोबाइल बंद रखा। आरोपी ने दो जनवरी को मोबाइल ऑन किया था। फोन ऑन होते ही पुलिस को जानकारी मिल गई। 

विज्ञापन
Noida gang rape accused caught after 173 days after switch on looted mobile
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

करीब 300 सीसीटीवी कैमरों के फुटेज की जांच, 150 फैक्ट्रियों में काम करने वाले करीब 1000 श्रमिकों के सत्यापन के बाद पुलिस ने फेज-2 क्षेत्र में हुए सामूहिक दुष्कर्म का खुलासा किया है। वारदात के 173 दिन बाद कोतवाली पुलिस ने आरोपी संभल निवासी जसवंत तोमर को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं उसका जीजा व दूसरा आरोपी अभय प्रताप फरार है। पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। दोनों आरोपी फेज-2 में चाय की दुकान चलाते थे।

विज्ञापन

20 जुलाई 2022 को फेज टू कोतवाली क्षेत्र में युवती दोस्त के साथ ग्रीन बेल्ट में बैठकर बातचीत कर रही थी। तभी दो आरोपी मौके पर आए। दोनों ने पहले युवती के दोस्त को वहां से भगा दिया। इसके बाद युवती से मारपीट कर सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोपियों ने युवती का पर्स और मोबाइल भी लूट लिया था। वारदात के बाद पुलिस की टीम ने घटनास्थल के आसपास की कंपनियों, सड़कों पर लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच की। फेज टू स्थित करीब 150 कंपनियों में काम करने वाले 1000 से अधिक श्रमिकों का सत्यापन किया गया। इसके बाद पुलिस की टीम ने आरोपी को दबोच लिया। पुलिस ने आरोपी के पास से युवती का मोबाइल भी बरामद कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़िता का मोबाइल किया ऑन तो पकड़ा गया आरोपी
वारदात के पांच महीने तक आरोपियों ने पुलिस के डर से लूटा गया मोबाइल बंद रखा। आरोपी ने दो जनवरी को मोबाइल ऑन किया था। फोन ऑन होते ही पुलिस को जानकारी मिल गई। पुलिस की टीम फिर से अलर्ट हो गई। मंगलवार को आरोपी जसवंत को सेक्टर-88 स्थित फूलमंडी के पास से दबोच लिया। युवती ने भी गिरफ्तार आरोपी की पहचान कर ली है। गिरफ्तार आरोपी वर्तमान में कुलेसरा गांव में रहता था।

विज्ञापन

घटना के बाद युवती का वीडियो हुआ था वायरल
एक कंपनी में काम करने वाली युवती का 37 सेकेंड का वीडियो सोशल मीडिया पर घटना के बाद वायरल हुआ था। इसमें युवती दो युवकों पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगा रही थी। युवती ने उस वक्त आरोप लगाया था कि युवकों ने जाति पूछकर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया था।

सामूहिक दुष्कर्म की घटना का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस घटना में शामिल दूसरे आरोपी की तलाश की जा रही है। घटना के वक्त दोनों शराब के नशे में थे।
- रामबदन सिंह, डीसीपी सेंट्रल नोएडा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed