{"_id":"64a58b55ac7a5ff9c809c569","slug":"noida-expressway-metro-project-stuck-in-delhi-noida-news-c-1-noi1096-691732-2023-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: दिल्ली में अटकी नोएडा एक्सप्रेसवे मेट्रो परियोजना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: दिल्ली में अटकी नोएडा एक्सप्रेसवे मेट्रो परियोजना
विज्ञापन
दिल्ली में अटकी नोएडा एक्सप्रेसवे मेट्रो परियोजना
सेक्टर-142 से बॉटेनिकल गार्डन तक मेट्रो के विस्तार की डीपीआर बनाने में देरी
परियोजना को गति देने के लिए एनएमआरसी ने दिल्ली मेट्रो से जल्द मांगी रिपोर्ट
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। एक्वा लाइन के सेक्टर-142 से ब्लू और मजेंटा लाइन के बॉटेनिकल गार्डन को जोड़ने वाली नोएडा एक्सप्रेसवे मेट्रो परियोजना दिल्ली में अटकी हुई है। दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) छह महीने बाद भी इस महत्वाकांक्षी परियोजना की संशोधित विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) नहीं बना सका है। नोएडा मेट्रो रेल निगम (एनएमआरसी) ने दिल्ली मेट्रो की लेटलतीफी पर नाराजगी जताते हुए जल्द से जल्द डीपीआर देने को कहा है।
शहर की इस महत्वाकांक्षी परियोजना की डीपीआर दिल्ली मेट्रो से बनवाई गई थी। मेट्रो के रूट में संशोधन के लिए सर्वे कराया गया था। इसके बाद संशोधित डीपीआर तैयार करने की जिम्मेदारी दिल्ली मेट्रो को दी गई थी। अप्रैल तक डीपीआर नोएडा मेट्रो को सौंपना था, लेकिन अब तक यह काम पूरा नहीं हो सका है। संशोधित डीपीआर को नोएडा प्राधिकरण और एनएमआरसी बोर्ड से मंजूरी मिलने के बाद उत्तर प्रदेश शासन को भेजा जाना है। इसके बाद प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजा जाएगा।
-- -
बनने हैं आठ स्टेशन
प्रस्तावित 11.5 किमी. लंबी लाइन पर आठ स्टेशन बनाए जाने हैं। जिनमें, सेक्टर-38ए, सेक्टर-44, सेक्टर-96, सेक्टर-97, सेक्टर-105, सेक्टर-108, सेक्टर-93 और सेक्टर-91 का नाम शामिल हैं। स्टेशनों की लोकेशन और परियोजना की लागत डीपीआर आने के बाद ही पता चलेगी। इसके बाद ही प्राधिकरण और एनएमआरसी आगे की कार्रवाई शुरू कर पाएंगे।
विज्ञापन
-- -
1.50 लाख से ज्यादा यात्रियों को इंतजार
इस लाइन पर जब पांच स्टेशनों का प्रस्ताव था, तब इसकी राइडरशिप रोजाना 1.25 लाख आंकी गई थी, लेकिन संशोधित डीपीआर में स्टेशनों की संख्या आठ निर्धारित की गई है। ऐसे में यह आंकड़ा 1.50 लाख से अधिक होने का अनुमान लगाया जा रहा है।
-- -
इन सेक्टरों और गांवों को होगा फायदा
सेक्टर-132, 131, 93ए, 105, 98, 104, 96, 44, 99, 124, 125, 94ए, 127, 126 और 128।
गांव-सुल्तानपुर, असगरपुर जागीर, बाजीपुर, नागला-नागली, चक बसंतपुर, बसंतपुर बांगर, नगली और बहरामपुर।