{"_id":"657e033f1e85b5728c058207","slug":"noida-entrepreneurs-association-elections-on-january-20-noida-news-c-1-gnd1002-1216441-2023-12-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: नोएडा एंटरप्रिन्यॉर्स एसोसिएशन का चुनाव 20 जनवरी को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: नोएडा एंटरप्रिन्यॉर्स एसोसिएशन का चुनाव 20 जनवरी को
विज्ञापन
नोएडा एंटरप्रिन्यॉर्स एसोसिएशन का चुनाव 20 जनवरी को
- शनिवार को आम सभा में हुआ फैसला, दो साल के अंतराल पर कराना होता चुनाव
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। उद्यमियों के संगठन नोएडा एंटरप्रिन्यॉर्स एसोसिएशन (एनईए) का चुनाव 20 जनवरी को होगा। इसकी घोषणा शनिवार को संगठन की वार्षिक आम सभा (एजीएम) में की गई। इसके साथ ही चुनाव में उद्यमियों की भागीदारी बढ़ाने के लिए आवेदन शुल्क को भी करीब पांच गुना तक घटा दिया गया है।
शनिवार को एनईए सभागार में आयोजित आम सभा में संगठन के अध्यक्ष विपिन मल्हन ने चुनाव कराए जाने का प्रस्ताव रखा। इसके बाद सभी की सहमति से सुभाष सिंघल, अनिल अग्रवाल, योगेश आनन्द, राकेश कत्याल, झुमा विश्वास नाग को चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया। चुनाव अधिकारियों ने चुनाव के लिए तिथि की घोषणा की। विस्तृत चुनाव कार्यक्रम की घोषणा अलग से की जाएगी।
अध्यक्ष विपिन मल्हन ने कहा कि ज्यादा से ज्यादा सदस्य चुनाव में भागीदार बनें। इसके लिए चुनाव लड़ने की फीस पदाधिकारियों के लिए 11,000 रुपये से घटाकर 2100 रुपये, कार्यकारिणी सदस्य के लिए फीस 5000 से घटाकर 1100 रुपये, आवेदन फार्म की फीस 500 से घटाकर 100 रुपये करने का प्रस्ताव रखा। महासचिव वीके सेठ ने पिछली आम साधारण सभा के कार्यवृत्त, कोषाध्यक्ष शरद चन्द्र जैन ने वर्ष 2021-22, 2022-23 का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया। पूर्व अध्यक्ष सुभाष, अनूप भण्डारी, योगेश आनन्द तथा पूर्व महासचिव प्रदीप मेहता, संयुक्त सचिव सुधीर श्रीवास्तव भी मौजूद रहे।