{"_id":"617e43bde3c451214d38d39a","slug":"noida-e-rickshaws-autos-and-cabs-will-remain-banned-at-atta-market-from-monday-this-is-the-reason","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोएडा: अट्टा मार्केट पर सोमवार से बंद रहेंगे ई-रिक्शा, ऑटो और कैब, ये है कारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोएडा: अट्टा मार्केट पर सोमवार से बंद रहेंगे ई-रिक्शा, ऑटो और कैब, ये है कारण
Sun, 31 Oct 2021 01:02 PM IST
अनुराग सक्सेना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Sun, 31 Oct 2021 01:02 PM IST
सार
दीवाली पर बाजार में भीड़ बढ़ने को लेकर प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है। अट्टा मार्केट में वाहनों को बिना पार्किंग के खड़े नहीं होने दिया जाएगा। त्योहार पर भीड़ को देखते हुए शहर में विभिन्न बाजारों में ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को तैनात कर व्यवस्था को कायम किया जाएगा।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दीवाली पर जाम की समस्या से बचाने के लिए यातायात पुलिस ने अट्टा मार्केट मार्ग पर सोमवार से ई-रिक्शा, ऑटो और व्यावसायिक रूप में चलने वाली कैब के चलने पर प्रतिबंध लगाया जा रहा है। यह प्रतिबंध छह दिन तक रहेगा। इस दौरान बसों और अन्य भारी वाहनों पर भी प्रतिबंध रहेगा।
विज्ञापन
अट्टा मार्केट शहर का व्यस्ततम मार्केट है। यहां खासकर सुबह से लेकर देर रात तक जाम लगा रहता है। सेक्टर-18 मेट्रो स्टेशन के नीचे ई-रिक्शा, ऑटो और कैब के खड़े रहने से वहां वाहनों का लंबा जाम लगा रहता है। दीवाली पर बाजार में भीड़ बढ़ने को लेकर प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है। अट्टा मार्केट में वाहनों को बिना पार्किंग के खड़े नहीं होने दिया जाएगा। त्योहार पर भीड़ को देखते हुए शहर में विभिन्न बाजारों में ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को तैनात कर व्यवस्था को कायम किया जाएगा।
विज्ञापन
सेक्टर-15 से सेक्टर 37 जाने वाले ई-रिक्शा, ऑटो अट्टा पीर चौराहे से बाएं मुड़कर सेक्टर-19 राय रेजीडेंसी चौराहे पर पहुंचेंगे। यहां से दाएं मुड़कर सेक्टर-27 कैंब्रिज स्कूल के सामने पहुंचेंगे। आगे चलकर एलिवेटेड रोड के नीचे से यू-टर्न लेकर सेक्टर-28 जाएंगे। वहीं सेक्टर-37 से सेक्टर 15 की ओर जाने वाले वाहन जीआईपी से होते हुए फिल्म सिटी फ्लाईओवर के नीचे से यू-टर्न लेकर आएंगे। यहां सेक्टर-18 बिजली घर से बाईं ओर मुड़कर अट्टा पीर से निकलेंगे।
विज्ञापन