{"_id":"63c527b6ef6e027ab647b7c5","slug":"noida-cold-broke-record-white-sheet-of-snow-on-vehicles-2023-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida: ठंड ने तोड़ा रिकॉर्ड, गाड़ियों के ऊपर जमीं बर्फ की सफेद चादर, जानिए कब मिलेगी सर्दी से राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida: ठंड ने तोड़ा रिकॉर्ड, गाड़ियों के ऊपर जमीं बर्फ की सफेद चादर, जानिए कब मिलेगी सर्दी से राहत
Mon, 16 Jan 2023 04:03 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
Published by: Digvijay Singh
Updated Mon, 16 Jan 2023 04:03 PM IST
सार
उत्तर भारत का आधा हिस्सा इस दौरान ठंड से कांप रहा है। उत्तर प्रदेश, पंजाब, दिल्ली, बिहार और हरियाणा में शीतलहर लोगों को परेशान कर रही है। लेकिन अब जल्द ही उत्तर भारत के लोगों को इससे राहत मिलती हुई नजर आएगी। 18 जनवरी के बाद दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत के कुछ राज्यों में ठंड का प्रकोप कम हो जाएगा।
विज्ञापन
कार में जमीं बर्फ हटाता शख्स
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ग्रेटर नोएडा में ठंड ने रिकॉर्ड तोड़ दिया है। गाड़ियों के ऊपर बर्फ की सफेद चादर छाई रही। लोगों ने बर्फ को हटाकर गाड़ी साफ किया। दादरी थाना क्षेत्र का एक वीडियो सामने आया है जहां गाड़ियों के ऊपर बर्फ की सफेद चादर जमीं नजर आई।
विज्ञापन
उत्तर भारत का आधा हिस्सा इस दौरान ठंड से कांप रहा है। उत्तर प्रदेश, पंजाब, दिल्ली, बिहार और हरियाणा में शीतलहर लोगों को परेशान कर रही है। लेकिन अब जल्द ही उत्तर भारत के लोगों को इससे राहत मिलती हुई नजर आएगी। 18 जनवरी के बाद दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत के कुछ राज्यों में ठंड का प्रकोप कम हो जाएगा। सुबह और रात के समय ठंड जरूर लोगों को परेशान करेगी। लेकिन दिन में धूप से राहत मिलेगी। जबकि 23 से लेकर 27 जनवरी के बीच दिल्ली-एनसीआर में हल्की-फुल्की बारिश का दौर शुरू होगा। इसके बाद मौसम सुहावना होगा।
विज्ञापन
निजी मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काइमेट वेदर के मौसम वैज्ञानिक महेश पलावत ने अमर उजाला से चर्चा में कहा कि पश्चिमी विक्षोभ पूर्व की ओर चला गया है। प्रेरित चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र राजस्थान के उत्तरी भागों पर बना हुआ है। 18 जनवरी के पश्चिमी विक्षोभ आ जाएगा। इसके बाद उत्तरी हवाएं कमजोर होंगी। तापमान में बढ़ोतरी देखी जाएगी। सुबह और शाम के समय ठंड महसूस होगी। दिन में धूप निकलेगी। 23 से 27 के बीच हल्की बारिश का दौर होगा। इसके बाद ठंड में कमी देखी जाएगी।
विज्ञापन
पलावत का कहना है कि जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड के पहाड़ों पर दो दिन से बर्फबारी का दौर जारी है, जिससे तापमान में गिरावट आ रही है। अगले दो से तीन दिन शीतलहर के दौरान तापमान 3 डिग्री के आस-पास रहेगा। हो सकता है कि कुछ जगहों पर दो डिग्री तक पहुंच जाए। वहीं, 18 से 20 जनवरी से हवा में नमी आएगी, जिसके बाद ठंड से राहत मिलने की संभावना है।