फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Noida: Class 10 student dies after falling from 14th floor under suspicious circumstances

नोएडा : संदिग्ध हालात में 14वीं मंजिल से गिरे दसवीं के छात्र की मौत, आत्महत्या मान रह है स्थानीय पुलिस

Mon, 25 Sep 2023 05:34 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 25 Sep 2023 05:34 AM IST
सार

मौके से सुसाइड नोट नहीं मिला है। कोतवाली सेक्टर-113 पुलिस शनिवार देर रात को हुई घटना को आत्महत्या मान रही है।

विज्ञापन
Noida: Class 10 student dies after falling from 14th floor under suspicious circumstances
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

सेक्टर-74 स्थित सुपरटेक केपटाउन सोसायटी की 14वीं मंजिल के फ्लैट से संदिग्ध हालात में गिरकर किशोर (15) की मौत हो गई। मौके से सुसाइड नोट नहीं मिला है। कोतवाली सेक्टर-113 पुलिस शनिवार देर रात को हुई घटना को आत्महत्या मान रही है।

विज्ञापन


मूलरूप से महाराष्ट्र निवासी गुरुशरण सिंह का परिवार सोसायटी की 14वीं मंजिल पर रहता है। कोविड के दौरान गुरुशरण सिंह की मौत हो गई थी। अब उस फ्लैट में पत्नी, सास, बेटी और बेटा रहते हैं। शनिवार रात करीब 1:15 बजे बजे बेटा अंगद संदिग्ध हालात में नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन


सुरक्षा गार्ड की मदद से परिजन किशोर को लेकर नजदीक के अस्पताल पहुंचे। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। अंगद सेक्टर-62 स्थित स्कूल में दसवीं का छात्र था। हादसे की सूचना मिलने के बाद रविवार को उसके स्कूल के साथी भी सोसाइटी पहुंचे थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
  • पुलिस फिलहाल मानसिक तनाव की वजह से आत्महत्या करने की बात कह रही है। जिस समय हादसा हुआ फ्लैट में मौजूद परिवार के अन्य सदस्य सो रहे थे। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को खंगाला जा रहा है। पुलिस इस मामले में विभिन्न पहलुओं पर जांच कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed