{"_id":"6510ce8939711f41f604dba4","slug":"noida-class-10-student-dies-after-falling-from-14th-floor-under-suspicious-circumstances-2023-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोएडा : संदिग्ध हालात में 14वीं मंजिल से गिरे दसवीं के छात्र की मौत, आत्महत्या मान रह है स्थानीय पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोएडा : संदिग्ध हालात में 14वीं मंजिल से गिरे दसवीं के छात्र की मौत, आत्महत्या मान रह है स्थानीय पुलिस
Mon, 25 Sep 2023 05:34 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Mon, 25 Sep 2023 05:34 AM IST
सार
मौके से सुसाइड नोट नहीं मिला है। कोतवाली सेक्टर-113 पुलिस शनिवार देर रात को हुई घटना को आत्महत्या मान रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सेक्टर-74 स्थित सुपरटेक केपटाउन सोसायटी की 14वीं मंजिल के फ्लैट से संदिग्ध हालात में गिरकर किशोर (15) की मौत हो गई। मौके से सुसाइड नोट नहीं मिला है। कोतवाली सेक्टर-113 पुलिस शनिवार देर रात को हुई घटना को आत्महत्या मान रही है।
विज्ञापन
मूलरूप से महाराष्ट्र निवासी गुरुशरण सिंह का परिवार सोसायटी की 14वीं मंजिल पर रहता है। कोविड के दौरान गुरुशरण सिंह की मौत हो गई थी। अब उस फ्लैट में पत्नी, सास, बेटी और बेटा रहते हैं। शनिवार रात करीब 1:15 बजे बजे बेटा अंगद संदिग्ध हालात में नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
सुरक्षा गार्ड की मदद से परिजन किशोर को लेकर नजदीक के अस्पताल पहुंचे। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। अंगद सेक्टर-62 स्थित स्कूल में दसवीं का छात्र था। हादसे की सूचना मिलने के बाद रविवार को उसके स्कूल के साथी भी सोसाइटी पहुंचे थे।
विज्ञापन
- पुलिस फिलहाल मानसिक तनाव की वजह से आत्महत्या करने की बात कह रही है। जिस समय हादसा हुआ फ्लैट में मौजूद परिवार के अन्य सदस्य सो रहे थे। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को खंगाला जा रहा है। पुलिस इस मामले में विभिन्न पहलुओं पर जांच कर रही है।