{"_id":"5df933118ebc3e87c300b550","slug":"noida-children-vacinaton-noida-news-noi48009239","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीकाकरण----","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीकाकरण----
विज्ञापन
मिशन इंद्रधनुष के तहत 4 फीसद अधिक बच्चों का टीकाकरण
निर्धारित लक्ष्य से 12 फीसद अधिक रहा गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। मिशन इंद्रधनुष के तहत किए जा रहे टीकाकरण अभियान के पहले चरण में जिले में निर्धारित लक्ष्य से अधिक टीकाकरण किया गया। चार ब्लॉक में चले अभियान में बच्चों का तय लक्ष्य से 4 फीसद अधिक, वहीं गर्भवती महिलाओं में 12 फीसद अधिक टीकाकरण किया गया।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. नेपाल सिंह ने बताया कि 2 दिसंबर से चल रहे मिशन इंद्रधनुष अभियान के तहत जनपद में निर्धारित लक्ष्य से ज्यादा टीकाकरण किया गया। उन्होंने बताया कि टीकाकरण के 778 नियोजित सत्रों के सापेक्ष 833 सत्र आयोजित हुए। हेडकाउंट सर्वे के हिसाब से 6549 बच्चों का टीकाकरण करना था। जबकि, 6810 बच्चों का टीकाकरण कर 4 प्रतिशत अधिक लक्ष्य हासिल किया गया। इसी प्रकार 1467 गर्भवती महिलाओं की जगह 1651 महिलाओं का टीकाकरण किया गया, जो निर्धारित लक्ष्य से 12 फीसद अधिक रहा। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी ने बताया कि इंद्रधनुष अभियान में दो तरह के बच्चों को शामिल किया गया। पहला लेफ्ट आउट- जिन बच्चों को एक भी टीका नहीं लगा है। दूसरा - ड्राप आउट, ऐसे बच्चे जिन्होंने एक दो टीके लगवाने के बाद बीच में अन्य टीके नहीं लगवाए। अब तक बिसरख ब्लॉक में 1924, दादरी में 1461, दनकौर में 1945, जिला मुख्यालय में 1480 बच्चों का टीकाकरण किया गया। इसी प्रकार बिसरख ब्लॉक में 408, दादरी में 293, दनकौर में 629, जिला मुख्यालय में 321 गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण किया गया। उन्होंने बताया अभियान का दूसरा राउंड जनवरी, तीसरा राउंड फरवरी व चौथा राउंड मार्च में चलाया जाएगा। अभियान में एएनएम, आशा द्वारा ड्राप आउट बच्चों को खोजकर डीपीटी, पोलियो, बीसीजी, पेंटा, एमआर (मीजल्स-रूबेला), रोटा वायरस और टीडी (टिटनेस-डिप्थीरिया) के टीके लगाए जा रहे हैं।