{"_id":"63ecc1049c489909830728d4","slug":"noida-boy-failed-agniveer-exam-commits-suicide-left-note-for-brother-writes-be-soldier-i-would-be-happy-2023-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"अग्निवीर परीक्षा में फेल होने पर की आत्महत्या: सुसाइड नोट में लिखा- भाई तुम जरूर फौजी बनना, मैं ऊपर से देखूंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अग्निवीर परीक्षा में फेल होने पर की आत्महत्या: सुसाइड नोट में लिखा- भाई तुम जरूर फौजी बनना, मैं ऊपर से देखूंगा
Wed, 15 Feb 2023 04:54 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Wed, 15 Feb 2023 04:54 PM IST
सार
मूलरूप से अलीगढ़ निवासी दीपू छोटे भाई अमन और बुआ के बेटे अंशु के साथ बरौला गांव में किराए पर रहता था। दीपू और अमन सेना में भर्ती होने की तैयारी कर रहे थे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
नोएडा में अग्निवीर की परीक्षा में असफल होने पर बरौला गांव निवासी युवक दीपू (19) ने सोमवार को फंदे से लटककर जान दे दी। पुलिस को मृतक के पास एक सुसाइड नोट मिला है। इसमें लिखा है कि भाई, मैं फौजी नहीं बन पाया, लेकिन तुम जरूर बनना और माता-पिता का ख्याल रखना। कोतवाली सेक्टर-49 पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
मूलरूप से अलीगढ़ निवासी दीपू छोटे भाई अमन और बुआ के बेटे अंशु के साथ बरौला गांव में किराए पर रहता था। दीपू और अमन सेना में भर्ती होने की तैयारी कर रहे थे। 30 जनवरी को आए परीक्षा परिणाम में दीपू फेल हाे गया था। इसके बाद से ही वह तनाव में था। सोमवार दोपहर को अमन और अंशु बाहर थे।
विज्ञापन
इस दौरान दीपू ने कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सुसाइड नोट में लिखा है कि भाई, अमन मैं फौजी बनना चाहता था, लेकिन बन नहीं पाया। भाई, तुम मेहनत करके फौज में जरूर भर्ती होना। परीक्षा का परिणाम आने के बाद से नींद नहीं आ रही है और मानसिक रूप से परेशान हूं। आगे लिखा है कि अमन, तुम मम्मी-पापा का ध्यान रखना, मैं ऊपर से तुम्हें फौजी बनते हुए देखकर खुश होऊंगा।
विज्ञापन