{"_id":"608aa230aa1e514572139250","slug":"noida-bjp-mla-pankaj-singh-visit-covid-control-room","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोएडा: विधायक पंकज सिंह ने किया कोविड कंट्रोल रूम का निरक्षण, कई दिन से मिल रही थीं शिकायतें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोएडा: विधायक पंकज सिंह ने किया कोविड कंट्रोल रूम का निरक्षण, कई दिन से मिल रही थीं शिकायतें
Thu, 29 Apr 2021 05:40 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Thu, 29 Apr 2021 05:40 PM IST
सार
कोरोना महामारी नियंत्रण हेतु बनाए गए 'एकीकृत नियंत्रण कक्ष' सेक्टर-59 का गुरुवार को विधायक पंकज सिंह ने निरक्षण किया और वहां संचालित व्यवस्थाओं की जानकारी जिलाधिकारी गौतमबुद्ध नगर से ली।
विज्ञापन
पंकज सिंह ने किया कोविड कंट्रोल रूम का दौरा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना महामारी नियंत्रण हेतु बनाए गए 'एकीकृत नियंत्रण कक्ष' सेक्टर-59 का गुरुवार को विधायक पंकज सिंह ने निरक्षण किया और वहां संचालित व्यवस्थाओं की जानकारी जिलाधिकारी गौतमबुद्ध नगर से ली।
विज्ञापन
इस दौरान वहां की टीम से उन्होंने ये भी जाना कि कैसे वो अस्पताल में कोविड बेड की उपलब्धता की जानकारी, डैशबोर्ड की जानकारी साथ ही ऑक्सीजन वितरण प्रणाली, जरूरी दवाओं की उपलब्धता, होम आइसोलेटेड मरीजों की टेली कंसल्टेंसी कर रहे हैं और इन सभी चीजों में कोई कमी तो नहीं बरती जा रही। इन सभी व्यवस्थाओं के साथ जरूरतमंदों को बेड की व्यवस्था ठीक प्रकार हो सके इसका भी संज्ञान लिया।
विज्ञापन
पंकज सिंह ने बताया इस महामारी में हम सभी की यही कोशिश है कि हर जरूरतमंद तक मदद पहुंच सके, जिसके लिए वो खुद सोशल मीडिया और अपने सहयोगियों के साथ निरंतर प्रयासरत हैं।
विज्ञापन
उनके साथ रहे जिलाधिकारी ने बताया कि आज शाम तक जिला प्रसाशन भी ऑनलाइन डैशबोर्ड (Online Dashboard) रीलीज कर देगा, जिससे हमें रियल टाइम पता चलता रहे कि किस अस्पताल में कितने बेड हैं, साथ ही एक क्विक रेस्पॉन्स टीम ( Quick Response Team) का भी गठन किया है।
यह टीम किसी भी अस्पताल में ऑक्सीजन की कमी होने पर तुरंत उसको ऑक्सीजन पहुंचाएगा। इसके साथ रेमडेसिविर दवाई की भी एक गाइड लाइन जारी की जा रही है, जिससे उसकी कालाबाजारी को रोका जाए साथ ही उसकी कमी को पूरा किया जाए।