फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Noida Authority gave three gifts to the farmers

नोएडा प्राधिकरण ने किसानों को दिए तीन तोहफे

Sat, 25 Sep 2021 12:24 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 25 Sep 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
Noida Authority gave three gifts to the farmers
नोएडा। प्राधिकरण ने बोर्ड बैठक के माध्यम से किसानों को तीन तोहफे दिए। इसमें आबादी विनियमितीकरण के दौरान अविवाहित बेटियों को हक दिलाने के अलावा आवंटन राशि के लिए और समय देने सहित दूसरे तोहफे शामिल रहे। हालांकि, किसानों की ओर से जहां है जैसा है की शर्त पर जमीन छोड़ने, 10 प्रतिशत विकसित आबादी के भूखंड, मुआवजा समेत दूसरी मांगों पर कोई फैसला नहीं हुआ।
विज्ञापन

करीब 500 परिवारों को होगा फायदा
आबादी विनियमितीकरण (जमीन वापसी) के लिए प्राधिकरण की ओर से सर्वे का काम किया जा रहा है। इसमें जमीन छोड़ने के दौरान परिवार के सदस्यों की संख्या की गिनती में पहले अविवाहित बेटियों को नहीं जोड़ा जाता था। केवल बेटों को ही अधिकार मिलता था, लेकिन जमीन छोड़ने के दौरान अविवाहित बेटियों को भी संज्ञान में लेते हुए रिपोर्ट दी जाएगी। इससे छोड़ी जाने वाली जमीन का क्षेत्रफल बढ़ेगा। करीब 500 परिवारों को लाभ होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

आबादी विनियमावली की पात्रता में संशोधन
आबादी विनियमावली 2011 में पात्रता की शर्तों में राजस्व ग्राम का मूल निवासी होने की शर्त को और विस्तार देते हुए नोएडा अधिसूचित क्षेत्र किया गया है यानी पहले की शर्तों में आबादी विनियमितीकरण का लाभ पाने के लिए किसान को किसी एक गांव का मूल किसान माना जाता था। वहीं, दूसरेे गांव में जमीन होती थी तो उसे अतिक्रमण माना जाता था, लेकिन अब इसे खत्म कर दिया गया है। अब उक्त किसान को भी लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसान कोटे का आवंटन शुल्क 90 दिनों में जमा कराने का मौका
किसान कोटा 2011 के आवंटियों को आवंटन धनराशि जमा कराने के लिए 30 दिन का समय मिला था, जिसे अब 90 दिन कर दिया गया है। यह नि:शुल्क मौका दिया गया है। इसके अलावा भूखंड की पूरी राशि जमा कराने के लिए 60 दिन के स्थान पर 90 दिन का समय बिना ब्याज के प्रदान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed