{"_id":"5f99d1578ebc3e9bdb0e3c6e","slug":"noida-and-delhi-metro-facilities-will-be-available-with-one-card-noida-news-noi5452553109","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएमआरसी व एनएमआरसी का एक होगा कार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएमआरसी व एनएमआरसी का एक होगा कार्ड
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक कार्ड से मिलेंगी नोएडा और दिल्ली मेट्रो की सुविधाएं
नोएडा। दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन लिमिटेड (डीएमआरसी) व नोएडा मेट्रो रेल कॉरपोरेशन लिमिटेड (एनएमआरसी) की मेट्रो सेवा लेने वाले यात्रियों को अब जल्द ही एक कार्ड की सुविधा मिलने वाली है। दोनों मेट्रो के कॉरिडोर पर एक ही कार्ड से यात्री सफर कर सकेंगे। इसके लिए बुधवार को डीएमआरसी और एनएमआरसी के अधिकारियों के बीच ऑनलाइन बैठक हुई। इसमें एक कार्ड ऑपरेट करने को लेकर आ रही अड़चनों पर बातचीत हुई। जल्द ही एक और बैठक होगी। इसमें तकनीकी समस्याओं को सुलझाने के बाद एक कार्ड के अमलीजामा पहनाने का काम शुरू होगा।
दरअसल, वर्तमान समय में डीएमआरसी और एनएमआरसी के मेट्रो कॉरिडोर पर अलग-अलग कार्ड लेकर यात्रियों को सफर करना पड़ता है। दोनों ही कॉरिडोर पर एक दूसरे के कार्ड का उपयोग नहीं हो सकता। इसके पीछे कुछ तकनीकी वजह बताई जा रही है। इसे लेकर बुधवार को अधिकारियों के बीच ऑनलाइन बैठक में एनएमआरसी के कार्यकारी निदेशक प्रवीण कुमार मिश्र के अलावा डीएमआरसी के डायरेक्टर ऑफ रोलिंग स्टॉक एसएस जोशी सहित कई अन्य अधिकारी शामिल हुए। बैठक में दोनों कॉरिडोर के लिए एक कार्ड तैयार करने पर चर्चा हुई। एनएमआरसी के अधिकारियों का कहना है कि एक कार्ड करने के मामले में दिल्ली मेट्रो को काम करना है, क्योंकि उनके कॉरिडोर में दिल्ली मेट्रो की अपेक्षा बेहतर तकनीक अपडेट है। लिहाजा, दिल्ली मेट्रो पर है कि वह कितनी जल्दी कार्ड का अपडेट करते हैं, ताकि पूरे दिल्ली-एनसीआर में यात्री एक ही कार्ड लेकर सफर कर सकें।
कार्ड एक काम अनेक
एनएमआरसी के मेट्रो कार्ड से न केवल मेट्रो में सफर किया जा सकता है, बल्कि बस और ट्रेनों के टिकट खरीदे जा सकते हैं। इसके अलावा एनएमआरसी के कार्ड होल्डर मॉल में खरीदारी भी कर सकते हैं।
विज्ञापन
एसबीआई संभाल रहा पूरी व्यवस्था
यात्रियों के लिए एसबीआई की ओर से कार्ड जारी किए जा रहे हैं। इसमें एनएमआरसी के कॉरिडोर पर बने स्टेशनों के ऑटोमेटिक फेयर कलेक्शन गेट तकनीकी तौर पर दिल्ली मेट्रो से हाई स्टैंडर्ड के हैं। लिहाजा, एनएमआरसी के कार्ड भी उच्चतर किस्म के हैं। अब बैंक को इन दोनों कॉरिडोर के यात्रियों के लिए सॉफ्टवेयर पर काम करना पड़ेगा, जिससे दोनों कॉरिडोर के यात्री एक कार्ड से सफर का आनंद उठा सकें।
पूरे देश में एक ही कार्ड हो सकता है लागू
जैसे ही डीएमआरसी और एनएमआरसी के कॉरिडोर पर यात्रियों की सुविधा के लिए एक कार्ड की व्यवस्था लागू हो जाएगी। वैसे ही यह कार्ड पूरे देशभर की मेट्रो के लिए भी प्रयोग में लाई जा सकेगी। अधिकारियों का कहना है कि यह नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड होगा, जो कहीं भी प्रयोग में लाया जा सकता है। इसके बाद मेट्रो के यात्रियों को किसी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।