फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   noida airport will be connected with railway corridor

Noida News: अलीगढ़ के चोला और हरियाणा के पलवल तक रेलवे कॉरिडोर से जुड़ेगा नोएडा एयरपोर्ट

Wed, 05 Jul 2023 09:37 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jul 2023 09:37 PM IST
विज्ञापन
noida airport will be connected with railway corridor
अलीगढ़ चोला और पलवल तक रेलवे कॉरिडोर से जुड़ेगा नोएडा एयरपोर्ट
विज्ञापन

चोला से पलवल रेलवे स्टेशन तक रेल लाइन बनाने का उत्तर प्रदेश सरकार ने रेलवे बोर्ड को भेजा प्रस्ताव

47.6 किमी लंबा होगा यह रेलवे ट्रैक

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली-कोलकाता रेलवे लाइन पर अलीगढ़ के चोला रेलवे स्टेशन से हरियाणा के पलवल रेलवे स्टेशन तक रेलवे कॉरिडोर बनाकर नोएडा एयरपोर्ट को जोड़ा जाएगा। चोला स्टेशन से पलवल तक रेल लाइन बनाने के लिए प्रदेश सरकार ने रेलवे बोर्ड को प्रस्ताव भेजा है। यह रेलवे ट्रैक 47.6 किमी लंबा होगा। इसमें जेवर और चोला में रेलवे स्टेशन बनाया जाएगा। इस रेलमार्ग के बीच में नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट जुड़ेगा।
यमुना एक्सप्रेसवे प्राधिकरण ने बोर्ड बैठक में दिल्ली-कोलकाता रेलमार्ग में चोला से जेवर स्थित नोएडा एयरपोर्ट तक रेल लाइन के लिए प्रस्ताव पास किया था। यह कॉरिडोर 20 किमी का था। अब इस कॉरिडोर में कुछ बदलाव करते हुए प्रदेश के मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र ने रेलवे बोर्ड को अपना प्रस्ताव भेजा है। प्रदेश सरकार ने तय किया है कि दिल्ली-कोलकाता रेलमार्ग के चोला रेलवे स्टेशन से और दिल्ली-मुंबई रेलमार्ग में पलवल स्टेशन तक वाया नोएडा एयरपोर्ट होते हुए कॉरिडोर बनाया जाए। यह दूरी करीब 47.6 किमी होगी। इस कॉरिडोर में जेवर में बड़ा रेलवे स्टेशन बनाया जाए।
विज्ञापन

मिश्र ने कहा कि इस स्टेशन के बनने से क्षेत्र को बड़ा फायदा मिलेगा। नए रेलमार्ग के बनने से यहां के निवासियों के दिल्ली, कोलकाता, मुंबई, हरियाणा, राजस्थान समेत तमाम राज्यों तक पहुंच आसान हो जाएगी। दिल्ली-कोलकाता रेलमार्ग के बराबर से डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर भी है। चोला रेलवे स्टेशन के पास यह प्रस्तावित नए रेलमार्ग से जुड़ जाएगा। न्यू दादरी में ईस्टर्न और वेस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर मिल रहे हैं। इसका फायदा नोएडा एयरपोर्ट और उद्योगों को मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
आनंद विहार तक चलाई जा सकती स्पेशल ट्रेन


इस रेलवे कॉरिडोर के सहारे नोएडा एयरपोर्ट से वाया चोला होते हुए आनंद विहार, दिल्ली तक स्पेशल ट्रेनें चलाई जा सकेंगी। इससे दोनों क्षेत्रों के निवासियों को लाभ मिलेगा। दूसरी ओर, वर्षों से जिले में रेलवे सुविधा की मांग भी पूरी हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed