फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Noida airport will be connected to Yamuna Expressway before flights take off

Noida News: विमानों के उड़ान से पहले यमुना एक्सप्रेसवे से जुड़ जाएगा नोएडा एयरपोर्ट

Thu, 05 Oct 2023 11:58 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 05 Oct 2023 11:58 PM IST
विज्ञापन
Noida airport will be connected to Yamuna Expressway before flights take off
मार्च तक यमुना एक्सप्रेसवे से जुड़ जाएगा नोएडा एयरपोर्ट
विज्ञापन


-कनेक्टिविटी के लिए बनने वाली सड़क के निर्माण कार्य में आई तेजी, 7.5 किमी लंबी सड़क का निर्माण कर रहा एनएचआई


-सितंबर से जेवर एयरपोर्ट से शुरू हो जाएगी उड़ान, उससे पहले करनी होगी प्राधिकरण को सड़क तैयार


संवाद न्यूज एजेंसी

ग्रेटर नोएडा। विमानों के उड़ान से पहले नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को यमुना एक्सप्रेसवे से जोड़ दिया जाएगा। इससे एयरपोर्ट तक पहुंचने में यात्रियों को किसी तरह की कोई दिक्कत नहीं होगी। एक्सप्रेसवे से जोड़ने के लिए बनने वाली सड़क का निर्माण कार्य आगामी मार्च में पूरा हो जाएगा। इसके लिए निर्माण एजेंसी भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचआई) तेजी से काम कर रही है। साथ ही एयरपोर्ट के कार्गो टर्मिनल को भी सड़क कनेक्टिविटी के लिए यमुना प्राधिकरण ने निविदा जारी कर दी है। इस सड़क का निर्माण कार्य आठ माह में पूरा होगा। इसके समानांतर 45 मीटर चौड़ी सड़क के लिए जमीन अधिग्रहण का प्रस्ताव जिला प्रशासन को भेजा गया है।
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को यमुना एक्सप्रेसवे से जोड़ने के लिए 750 मीटर लंबी सड़क का निर्माण कार्य चल रहा है। निर्माण की जिम्मेदारी एनएचआई के पास है। इस सड़क का निर्माण कार्य मार्च में पूरा हो जाएगा। अगले साल सितंबर माह से जेवर एयरपोर्ट से उड़ान शुरू हो जाएगी। इसको लेकर तैयारी जोर शोर से चल रही है। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड एवं यमुना प्राधिकरण के सीईओ डॉ. अरुणवीर सिंह का कहना है कि दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे को जोड़ने के लिए बनाई जा रही हरियाणा के बल्लभगढ़ से नोएडा एयरपोर्ट की सड़क इंटरचेंज के जरिए यमुना एक्सप्रेसवे से कनेक्ट होगी।
विज्ञापन


कार्गाे टर्मिनल की सड़क कनेक्टिविटी के लिए निविदा जारी



नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के कार्गो टर्मिनल तक माल वाहक वाहनों से ढुलाई के लिए उत्तर पूर्वी दिशा में सड़क बननी है। यमुना एक्सप्रेसवे से कार्गो टर्मिनल तक बनने वाली इस सड़क की कुल लंबाई 10 किमी होगी। इसमें से 8.25 किमी सड़क के लिए यमुना प्राधिकरण ने निविदा जारी कर दी है। इसकी अनुमानित लागत 53.40 करोड़ रुपये हैं। जल्द से जल्द निर्माण कार्य शुरू हो सके इसके लिए 26 अक्तूबर को निर्माण एजेंसी का चयन हो जाएगा। सड़क के बाकी हिस्से के लिए 7.48 हेक्टेयर जमीन की जरूरत है। जमीन अधिग्रहण करने के लिए जिला प्रशासन को प्रस्ताव भेजा गया है। जमीन चार गांवों की रन्हेरा 3.68 हेक्टेयर, रोही 1.65 हेक्टेयर, पारोही 0.65 हेक्टेयर व दस्तमपुर की 1.97 हेक्टेयर जमीन शामिल है। जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया पूरी होने के बाद बाकी सड़क का निर्माण किया जाएगा। इसके अलावा 30 मीटर चौड़ी सड़क के समानांतर यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में 45 मीटर चौड़ी सड़क का निर्माण होगा। यह सड़क प्राधिकरण के औद्योगिक सेक्टरों को कनेक्टिविटी के साथ कार्गो टर्मिनल से भी जुड़ेगी। सीईओ डॉ़ अरुणवीर सिंह ने बताया, निर्माण कंपनी का चयन 26 अक्टूबर को कर लिया जाएगा। निविदा जारी कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed