फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Noida airport terminal complex will be a masterpiece of Indian architecture

नोएडा एयरपोर्ट टर्मिनल परिसर होगा भारतीय वास्तुकला का उत्कृष्ट नमूना

Sat, 27 Nov 2021 09:45 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 27 Nov 2021 09:45 PM IST
विज्ञापन
Noida airport terminal complex will be a masterpiece of Indian architecture
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का प्रस्तावित मॉडल। अमर उजाला - फोटो : Grnoida
ग्रेटर नोएडा। नोएडा एयरपोर्ट का टर्मिनल परिसर भारतीय वास्तुकला का उत्कृष्ट नमूना होगा। यहां के डिजाइन में क्षेत्रीय संस्कृति की भी झलक देखने को मिलेगी। इसमें प्रसिद्ध घाट, नदियां और कई क्षेत्रीय वास्तुकला का संगम होगा।
विज्ञापन

टर्मिनल परिसर के आगे का हिस्सा वाराणसी और हरिद्वार के घाट से प्रेरित होगा। सीढ़ियों के डिजाइन में लोगों को आवागमन करने के दौरान इसकी झलक देखने को मिलेगी। टर्मिनल परिसर के अंदर हवेली जैसा महसूस कराने के लिए छत का डिजाइन इस तरह से बनाया गया है कि सूर्य की पर्याप्त रोशनी मिले। साथ ही, छत का डिजाइन बहती हुई नदी जैसा दिखेगा। दरअसल, मुख्यमंत्री ने एयरपोर्ट के डिजाइन पर सवाल उठाते हुए भारतीय संस्कृति की झलक दिखाने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन

इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए होंगे पूरे संसाधन
एयरपोर्ट में इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए पूरे इंतजाम किए जाएंगे। ऐसे वाहनों के लिए जरूरी सुविधाएं व संसाधनों का वादा किया गया है। ऐसे वाहनों के चार्जिंग स्टेशन से लेकर जरूरी संसाधनों को चरणबद्ध तरीके से पूरा करने के लिए काम करने की बात की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वीवीआईपी टर्मिनल और हेलीपैड भी होगा
एयरपोर्ट पर वीवीआईपी टर्मिनल, हेलीपैड की व्यवस्था होगी। इनका इस्तेमाल राजकीय अतिथियों के निजी विमानों व हेलिकॉप्टर के लिए होगा।
सपा कार्यकर्ताओं के शिलान्यास साइट पर हवन की सूचना पर पुलिस तैनात
जेवर। एयरपोर्ट शिलान्यास साइट पर शुक्रवार को बुलंदशहर सपा यूथ ब्रिगेड के गंगाजल छिड़कने के वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस अलर्ट दिखी। शनिवार को पुलिस को सूचना मिली की सपा कार्यकर्ता शिलान्यास स्थल पर हवन के लिए आ रहे हैं। इसे देखते हुए आला अधिकारियों ने दो थानों की पुलिस को तैनात कर दिया। एसडीएम जेवर रजनीकांत मिश्र, एसीपी रुद्रकुमार सिंह, जेवर कोतवाल उमेश बहादुर सिंह व रबूपुरा कोतवाल दिनेश यादव पुलिस बल के साथ शिलान्यास स्थल पहुंच गए। आला अधिकारियों ने लगभग 20 उप निरीक्षकों को तैनात किया है। वहीं, एनसीआर के कुछ लोग शिलान्यास स्थल को देखने के लिए आए थे, इन्हें पूछताछ के बाद ही पुलिस ने आगे जाने की अनुमति दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed