{"_id":"68cc354b02780478c4020ea8","slug":"noida-airport-ready-for-take-off-orders-awaited-grnoida-news-c-23-1-lko1064-75597-2025-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: उड़ान भरने के लिए नोएडा एयरपोर्ट तैयार, आदेश का है इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: उड़ान भरने के लिए नोएडा एयरपोर्ट तैयार, आदेश का है इंतजार
विज्ञापन
अधिकारी बोले- उद्घाटन के लिए कार्यक्रम का आदेश मिलते ही तैयारियों को दिया जाएगा अंतिम रूप
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री केआरएम नायडू के नोएडा एयरपोर्ट का उद्घाटन की तारीख की घोषणा करने के बाद अधूरे काम तेजी से पूरे किए जा रहे हैं। अधिकारियों का दावा है कि नोएडा एयरपोर्ट उद्घाटन के लिए तैयार है। अब शासन के आदेश का इंतजार है। केंद्रीय मंत्री ने 30 अक्तूबर से एयरपोर्ट से उड़ान शुरू होने का एलान किया है।
नायल के एसीईओ और यमुना प्राधिकरण के ओएसडी शैलेंद्र कुमार भाटिया ने बृहस्पतिवार को टीम के साथ नोएडा एयरपोर्ट पर चल रहे काम का निरीक्षण किया। अधिकारियों का कहना है कि यात्री सुविधाओं को पूरा करने पर अब फोकस है। फ्लाइट ऑपरेशन से जुड़े काम पहले ही पूरे हो चुके हैं। ट्रायल भी कराए जा चुके हैं। पिछले दिनों ब्यूरो ऑफ सिविल एविएशन सिक्योरिटी की एनओसी भी मिल गई।
सीईओ राकेश कुमार सिंह ने नोएडा एयरपोर्ट पर तैयारियों की समीक्षा खुद की। शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ग्रेटर नोएडा स्थित एक्सपो मार्ट में जब यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो की तैयारियों का जायजा लेने पहुंचेंगे तब यमुना प्राधिकरण उन्हें नोएडा एयरपोर्ट पर अपडेट देगा। इसके लिए भी तैयारियां भी बृहस्पतिवार को सीईओ ने अपनी निगरानी में कराईं। एक्सपो में भी नोएडा एयरपोर्ट के मॉडल को प्रमुखता से यमुना प्राधिकरण और नायल प्रदर्शित करने जा रहे हैं।
विज्ञापन
-- --
इनसेट-
यमुना सिटी में बढ़ा निवेश
नोएडा एयरपोर्ट के अक्तूबर के अंत में शुरू होने की आहट ने यमुना सिटी में निवेश भी बढ़ा दिया गया है। करीब 11 हजार करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव यमुना प्राधिकरण को मिले हैं। यह निवेश प्रस्ताव एक महीने में मिले हैं। इनको जमीन दिए जाने के आशय पत्र भी प्राधिकरण की तरफ से सौंपे गए हैं। अधिकारियों का कहना है कि सेक्टर में विकास कार्य और जमीन खरीद में तेजी भी आई है। इससे भी कंपनियां खुद आगे आ रही हैं।