{"_id":"619805271b5905738d4ee4ed","slug":"noida-airport-police-eyes-on-criminals-in-view-of-pm-s-program-noida-news-noi61678752","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोएडा एयरपोर्ट : पीएम के कार्यक्रम के मद्देनजर अपराधियों पर पुलिस की नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोएडा एयरपोर्ट : पीएम के कार्यक्रम के मद्देनजर अपराधियों पर पुलिस की नजर
विज्ञापन
जेवर (मनोज कुमार शर्मा)। नोएडा एयरपोर्ट के शिलान्यास कार्यक्रम के लिए पुलिस व सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह से सक्रिय हैं। क्षेत्र के सभी आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों पर नजर रखी जा रही है। शस्त्र लाइसेंस के सत्यापन के साथ ही क्षेत्र में होटल-ढाबों पर काम करने वाले लोगों का सत्यापन किया जा रहा है। जेवर व आसपास के क्षेत्र में किरायेदारों की भी जांच कराने के साथ ही अनजान व्यक्तियों के क्षेत्र में आकर रहने पर पुलिस को सूचना देने का संदेश भी सभी गांव में भेजा गया है।
क्षेत्र में कुल 129 हिस्ट्रीशीटर अपराधी है। इनमें कार्यक्रम स्थल के तीन किमी के दायरे में 15 हिस्ट्रीशीटर हैं। पुलिस इन सभी की वर्तमान स्थिति पर रिपोर्ट बना रही है। इसके अलावा कार्यक्रम क्षेत्र के आसपास के लोगों पर लगभग 250 शस्त्र लाइसेंस और होटल, फैक्ट्री व साइटों पर काम करने वाले बाहरी कर्मचारियों के सत्यापन का काम भी तेजी से किया जा रहा है। कार्यक्रम स्थल पर भी तैयारियों में लगे सभी मजदूर व कर्मचारियों का डाटा तैयार करते हुए पास जारी किए गए हैं। शुक्रवार को पुलिस ने क्षेत्र के सभी चौकीदारों के साथ बैठक कर उन्हें भी सुरक्षा संबधित इनपुट उपलब्ध कराने की जानकारी दी है।
स्थानीय स्तर पर सुरक्षा के दृष्टिगत सभी तैयारियां की जा रही हैं। उसमें चाहे शस्त्र सत्यापन हो या फिर आपराधिक व्यक्तियों की जानकारी। होटल-ढाबों और जहां भी बाहर से आकर मजदूर काम कर रहे हैं, उन सभी जगहों पर पुलिस की नजर है। आला अधिकारियों के निर्देशन में सभी तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
विज्ञापन
- अमित कुमार, डीसीपी ग्रेटर नोएडा