फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Noida Airport Passengers will be able to board 10 planes simultaneously in the terminal

Noida Airport: टर्मिनल में एक साथ 10 विमानों में सवार हो सकेंगे यात्री, बोर्डिंग के लिए सात गेट का कार्य पूरा

Wed, 13 Aug 2025 05:59 AM IST
आकाश दुबे संदीप वर्मा, अमर उजाला, यमुना सिटी
संदीप वर्मा, अमर उजाला, यमुना सिटी Published by: आकाश दुबे Updated Wed, 13 Aug 2025 05:59 AM IST
सार

एशिया के सबसे बड़े हवाई अड्डे से कुछ माह बाद जहाज उड़ान भरेंगे। टर्मिनल के हेड हाउस और डायमंड कट शेप वाली छत के निर्माण कार्य को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

विज्ञापन
Noida Airport Passengers will be able to board 10 planes simultaneously in the terminal
नोएडा हवाई अड्डा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के टर्मिनल पर एक साथ 10 विमानों में यात्री सवार हो सकेंगे। टर्मिनल बिल्डिंग में बोर्डिंग के लिए सात गेट बनकर तैयार हो गए हैं। तीन गेट पर फिनिशिंग का कार्य चल रहा है। इसके अलावा टर्मिनल बिल्डिंग के हेड हाउस और इमारत के अंदर निर्माण कार्य को भी अंतिम रूप दिया जा रहा है। दावा है कि टर्मिनल बिल्डिंग का कार्य नवंबर तक पूरा कर लिया जाएगा। 

विज्ञापन


एशिया के सबसे बड़े हवाई अड्डे से कुछ माह बाद जहाज उड़ान भरेंगे। टर्मिनल के हेड हाउस और डायमंड कट शेप वाली छत के निर्माण कार्य को अंतिम रूप दिया जा रहा है। अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पहले चरण में 1327 हेक्टयर क्षेत्र में यात्रियों के लिए टर्मिनल बिल्डिंग और हवाई पट्टी बननी थी। अंतरराष्ट्रीय मानकों वाली 3900 मीटर की हवाई पट्टी बनकर तैयार है। हवाई अड्डे का टर्मिनल इतना बड़ा है कि एक साथ 10 विमानों को खड़ा किया जा सकता है। इन 10 विमानों में एक साथ यात्री बोर्डिंग कर सकते हैं। नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा बनने से केवल पश्चिमी उत्तर प्रदेश ही नहीं हरियाणा के फरीदाबाद समेत आस-पास के जिलों के लोगाें को भी फायदा होगा।
विज्ञापन


टर्मिनल के हेड हाउस पर चल रहा कार्य
हवाई अड्डे के टर्मिनल में हेड हाउस का निर्माण कार्य छोड़कर अन्य इमारत का कार्य पूरा कर लिया गया है। हेड हाउस में ही यात्रियों का वेटिंग एरिया, बोर्डिंग पास लेने के लिए मशीनें, लाउंज, रेस्त्रां आदि होते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed