{"_id":"5d570a028ebc3e8996244717","slug":"noida-airport-45-hectare-land-of-parohi-village-handed-over-to-yida-noida-news-noi4554060125","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोएडा एयरपोर्ट : पारोही गांव की 45 हेक्टेयर जमीन यीडा को सौंपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोएडा एयरपोर्ट : पारोही गांव की 45 हेक्टेयर जमीन यीडा को सौंपी
विज्ञापन
Noida Airport : 45 hectare land of Parohi village handed over to Yida
नोएडा एयरपोर्ट : पारोही गांव की 45 हेक्टेयर जमीन यीडा को सौंपी
जेवर। प्रशासन ने बृहस्पतिवार को नोएडा ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट के लिए जेवर में पारोही गांव की 45 हेक्टेयर भूमि यमुना एक्सप्रेसवे विकास प्राधिकरण (यीडा) को सौंप दी। प्रशासनिक स्तर किसानों की भूमि पर कब्जा लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इससे पहले प्रशासन ने रन्हेरा गांव के किसानों से 80 हेक्टेयर जमीन पर कब्जा लेते हुए यीडा को सौंपा था। दोनों ही गांव में प्रशासन ने नागरिक उड्डयन विभाग और एयरपोर्ट निर्माण संबंधी बोर्ड लगा दिए गए हैं।
एयरपोर्ट के लिए जेवर के छह गांवों रन्हेरा, पारोही, रोही, किशोरपुर, बनवारीवास और दयानतपुर की कुल 1239 हेक्टेयर जमीन अधिग्रहण की कार्रवाई चल रही है। प्रशासन ने लगभग 60 प्रतिशत किसानों को सीधे उनके खाते में मुआवजा राशि भेजने के बाद जमीन पर कब्जा लेने की जिम्मेदारी यीडा को दी है। बृहस्पतिवार को एयरपोर्ट प्रभारी अधिकारी डिप्टी कलेक्टर अभय कुमार सिंह, एसडीएम जेवर न्यायिक विजय शंकर मिश्रा, तहसीलदार राकेश कुमार जयंत यीडा के ओएसडी नवनीत कुमार गोयल, डीजीएम एके अरोड़ा पारोही गांव पहुंचे और किसानों से वार्ता कर जमीन पर कब्जे की औपचारिकता पूरी करते हुए जमीन पर एयरपोर्ट की जमीन होने के बोर्ड लगा दिए।
एयरपोर्ट प्रभारी अधिकारी अभय कुमार सिंह ने बताया कि 19 अगस्त को किशोरपुर गांव की जमीन पर कब्जे की प्रक्रिया अपनाते हुए प्राधिकरण को सौंपा जाएगा। शेष गांव के मुआवजा वितरण के बाद किसानों के विस्थापन का मसौदा मंडलायुक्त को भेजा गया है। विस्थापन मसौदे को हरी झंडी मिलते ही अन्य किसानों से भी जमीन पर कब्जा लेते हुए यीडा को सौंपा जाएगा।