फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Nodal officer inspects Kovid care center

नोडल अधिकारी ने कोविड केयर सेंटर का किया निरीक्षण

Wed, 12 May 2021 10:52 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 12 May 2021 10:52 PM IST
विज्ञापन
Nodal officer inspects Kovid care center
तावड़ू। हरियाणा सरकार में प्रधान सचिव और जिले में कोरोना की रोकथाम के लिए नियुक्त नोडल अधिकारी आईएएस अशोक खेमका ने बुधवार को तावडू सीएचसी में बन रहे कोविड केयर सेंटर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल प्रबंधन को खामियों के संबंध में दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन

अशोक खेमका ने बताया कि ऑक्सीजन सिलिंडर आदि उपकरणों के बारे में उन्होंने चिकित्सकों से जानकारी ली। इसके बाद दवाइयों का स्टॉक देखा। इसके लिए उन्होंने अस्पताल प्रबंधन को एक सूची बनाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि कोविड मरीज के ब्लड टेस्ट और ऑक्सीजन सिलिंडर रिफलिंग के संबंध में चिकित्सकों को निर्देश दिए। तावडू सीएचसी भवन के तीसरे तल पर 50 बेड का कोविड केयर सेंटर बनाया जा रहा है, इसमें 12 बेड पूरी तरह से उपचार के लिए तैयार हैं। उन्होंने क्षेत्र के लोगों से अपील की है कि वह कोविड और लॉकडाउन के नियमों का पालन करें और संक्रमण को रोकने में सहयोग दें। इस मौके पर उपायुक्त धीरेंद्र खड़गटा, एसडीएम डॉ. नरेश कुमार, सीएचसी के प्रवर चिकित्सा अधिकारी डॉ. देवेंद्र कुमार सोलंकी, चिकित्सक रिंकू शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed