फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   NOC rules are strict but such facilities are not available

Noida News: फायर एनओसी के नियम सख्त पर नहीं मिलती वैसी सुविधाएं

Sat, 17 Jun 2023 08:27 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jun 2023 08:27 PM IST
विज्ञापन
NOC rules are strict but such facilities are not available
फायर एनओसी के नियम सख्त पर नहीं मिलती वैसी सुविधाएं
विज्ञापन


इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में हुई आईआईए की केंद्रीय कार्यकारिणी समिति की बैठक
बैठक में 40 जिलों के 200 से अधिक उद्यमियों ने लिया हिस्सा, शासन को भेजेंगे सुझाव

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में शनिवार को इंडिया इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (आईआईए) की केंद्रीय कार्यकारिणी समिति की बैठक में उद्यमियों ने फायर एनओसी के नियमों में छूट देने के साथ सुविधाएं देने की मांग रखी। बैठक में प्रदेश के 40 जिलों के 200 से अधिक उद्यमी मौजूद रहे। कार्यक्रम की मेजबानी आईआईए ग्रेटर नोएडा चैप्टर ने की।
आईआईए ग्रेनो चैप्टर के चेयरमैन जितेंद्र राणा ने बताया कि उद्योगों की फायर एनओसी के नियम काफी सख्त है, लेकिन सरकार से वैसी सुविधाएं नहीं दी जाती है। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने इस सुझाव को शासन स्तर तक पहुंचाने का आश्वासन दिया है। राणा ने बताया कि आईआईए के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक अग्रवाल का कार्यकाल 30 जून को खत्म हो जाएगा। उनके कार्यकाल की यह आखिरी बैठक है। एक जुलाई से नए राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज सिंघल कार्यभार संभालेंगे। बैठक में यमुना प्राधिकरण के ओएसडी शैलेंद्र भाटिया ने प्राधिकरण की योजनाओं की जानकारी दी।
विज्ञापन

इसके अलावा संगठन को राष्ट्रीय स्तर और अन्य प्रदेशों में भी प्रभावी बनाने पर चर्चा की गई। बैठक में आईआईए ग्रेटर नोएडा चैप्टर के सदस्य बीआर भाटी, राजीव सूद, सरबजीत सिंह, राकेश बंसल, विशारद गौतम, अमित शर्मा, मनोज सरधना, जगदीश भाटी, प्रमोद गुप्ता, हिमांशु समेत अन्य जिलों के उद्यमी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed