{"_id":"61802d5fc58c3f74c534c72d","slug":"no-water-coming-out-of-the-fields-mewat-news-noi61375282","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेतों से नहीं निकला पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेतों से नहीं निकला पानी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुन्हाना। उपमंडल के गांव शिकरावा के खेतों से अब तक बरसात का पानी नहीं निकल पाया है। इससे किसानों की करीब 100 एकड़ में खड़ी धान और ढेंचा फसल लगभग खराब हो गई है। समय पर खेतों से पानी की निकासी न होने से सरसों की बिजाई का समय निकल चुका है। अगर जल्द ही पानी नहीं निकाला गया तो गेहूं की बिजाई भी होना मुश्किल है। किसानों ने जल्द से जल्द खेतों से पानी निकालने की जिला प्रशासन से मांग की है।
गांव शिकरावा निवासी मकसूद अहमद ने बताया कि इस बार जिले में ज्यादा बारिश होने के कारण उनके गांव के करीब 100 एकड़ फसल के खेतों में पानी भरा हुआ है। खेतों में पानी भरा होने के कारण ढेंचा और धान की फसल पूरी तरह बर्बाद हो गई है। उन्होंने खेतों से पानी निकालने के लिए पुन्हाना की एसडीएम मनीषा शर्मा से भी गुहार लगाई है। फिलहाल उन्होंने खेतों से जल्द पानी निकालने का आश्वासन दिया। गांव के खुर्शीद नंबरदार, असदुद्दीन किसानों ने बताया कि अबकी बार बेमौसम बारिश की वजह से खेतों में पानी भर गया है। समय पर खेतों से पानी ने निकाले जाने से और सरसों की बिजाई तो नहीं कर सके। अगर जल्द ही पानी नहीं निकाला गया तो व गेहूं की फसल बिजाई करने से भी महरूम हो जाएंगे। किसानों कहा कि उनका हजारों रुपये की फसल खराब हो गई है। इसकी स्पेशल गिरदावरी कराकर गांव के सभी किसानों को उचित मुआवजा दिया जाए और बारिश के पानी को जल्द से जल्द निकाला जाए।
क्या कहती हैं एसडीएम
पुन्हाना की एसडीएम मनीषा शर्मा ने बताया कि इस बारे में लोगों ने शिकायत की है। उन्होंने सिंचाई विभाग के एसडीओ को जल्द से जल्द खेतों से पानी निकालने के इंतजाम करने के आदेश दे दिए हैं। उन्होंने कहा पुन्हाना खंड के जिन गांवों में बारिश का पानी भरा हुआ है उन गांवों से पानी निकासी का कार्य तेजी से किया जा रहा है। गेहूं की बिजाई के समय तक खेतों से बारिश का पानी निकाल दिया जाएगा।