{"_id":"617301387b345077495ea9aa","slug":"no-ultrasound-facility-for-patients-in-the-hospital-mewat-news-noi611893236","type":"story","status":"publish","title_hn":"अस्पताल में मरीजों के लिए अल्ट्रासउंड की सुविधा नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अस्पताल में मरीजों के लिए अल्ट्रासउंड की सुविधा नहीं
विज्ञापन
नूंह/नगीना। स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर स्वास्थ्य विभाग की विफलता किसी से छिपी नहीं है। इतना ही नहीं, जिले का मात्र सौ बिस्तर अस्पताल मांडीखेड़ा अभी तक सीटी स्कैन, एमआरआई और अल्ट्रासाउंड की सुविधा से वंचित है। इतना जरूर है कि केवल गर्भवती महिलाओं के लिए कुछ हद तक अल्ट्रासाउंड की सुविधा है। वहीं, 2004 में जिला नागरिक अस्पताल मांडीखेड़ा गांव में बनकर तैयार हुआ था। जिसके चलते मरीजों को 28 किलोमीटर दूर शहीद हसन खान मेवाती मेडिकल कॉलेज नल्हड़ में एमआरआई, सीटी स्कैन और अल्ट्रासाउंड की सुविधा के लिए जाना पड़ता है। इसी देरी के कारण मरीजों को अमूमन प्राइवेट अस्पतालों का रुख करना पड़ता है जिससे उनकी जेब ढीली हो रही है।
रूका मरीजों का इलाज
बिछौर गांव के मरीज तालीम, फिरोजपुर झिरका के जमशेद व नगीना के कासम ने बताया कि मांडीखेड़ा अस्पताल में सीटी स्कैन, एमआरआई और अल्ट्रासाउंड सुविधाएं नहीं है। डॉक्टर ने आगे का इलाज करने से मना कर दिया है, वे कहते हैं पहले सीटी स्कैन व एमआरआई की रिपोर्ट दिखाओ तभी आगे का इलाज चलेगा।
अधिकारियों व मंत्रियों के सामने बातें रखी है लेकिन सीटी स्कैन और एमआरआई की सुविधा नहीं मिली। जिससे मरीजों को ने केवल परेशान होना पड़ता है बल्कि हजारों रुपये देकर बाहर से सेवाएं लेनी पड़ती है।
विज्ञापन
- अब्दुल वहाब, शिक्षाविद बड़कली चौक
हरियाणा सरकार ने मेडिकल कॉलेज नल्हड़ में सीटी स्कैन और एमआरआई की सुविधा दे रखी है, उसी तर्ज पर जिला नागरिक अस्पताल में भी सुविधा मिलनी चाहिए।
- मुबारिक अली, पूर्व सरपंच उलेटा
मेडिकल कॉलेज में एमआरआई और सीटी स्कैन मशीनें लगाई थीं। कंपनी की मंशा जिला नागरिक अस्पताल मांडीखेडा में भी मशीनें लगाने की थी, लेकिन स्वास्थ्य विभाग हमें कमरे नहीं दे पाया।
- रामबीर, प्रभारी मणिपाल हेल्थ मैप डायग्नोस्टिक सेंटर
गर्भवती महिलाओं के लिए अल्ट्रासाउंड की सुविधा है। सब मरीजों के लिए नहीं है। लोगों को एमआरआई और सीटी स्कैन जैसी सुविधाओं का लाभ मिले, इसके लिए अधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है।
डॉ. अरविंद कुमार, एसएमओ, जिला अस्पताल मांडीखेड़ा