Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   No toll to be paid for commuting to Yamuna City, road to be built

Noida News: यमुना सिटी आने-जाने के लिए नहीं देना होगा टोल, बनेगी सड़क

Fri, 03 Apr 2026 10:48 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 03 Apr 2026 10:48 PM IST
विज्ञापन
No toll to be paid for commuting to Yamuna City, road to be built
- बिना एक्सप्रेसवे का उपयोग किए सबोता तक पहुंच सकेंगे निवासी
विज्ञापन

- एक्सप्रेसवे की सर्विस लेन के अधूरे हिस्सों को पूरा करा रहा यमुना प्राधिकरण

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। उद्यमी और स्थानीय लोगों की जेवर, रबूपुरा के अलावा विकसित सेक्टरों में जाने के लिए लग रहे टोल की समस्या जल्दी खत्म हो जाएगी। यमुना प्राधिकरण इसके लिए अपनी 60 मीटर चौड़ी सड़क को जेवर तक पूरा करेगा। इसके लिए दयानतपुर, दनकौर के बाद अब सबोता में भी जमीन की अड़चन दूर कर वहां काम शुरू होगा। इसके बाद वाहन बिना एक्सप्रेसवे का उपयोग किए बगैर सीधे सेक्टरों के अलावा गांव-कस्बों तक पहुंच सकेंगे।
पिछले दिनों टोल की दिक्कतों को लेकर उद्यमी संगठनों के अलावा किसान संगठनों ने भी सीईओ राकेश कुमार सिंह से मिलकर इस मुद्दे को उठाया था। दो दिन पहले भाकियू तेवतिया के प्रतिनिधि भी सीईओ से मिलने पहुंचे और टोल वसूली की वजह से होने वाली दिक्कतें बताईं। उनका कहना था कि यमुना एक्सप्रेसवे के टोलकर्मी जबरन यहां टोल वसूली करते हैं। जबकि जेवर से पहले रैंप से चढ़ने-उतरने पर टोल नहीं लिया जाना चाहिए। कई बार झगड़े की स्थिति यहां बनती है। सीईओ ने इस समस्या का जल्दी ही स्थाई हल निकालने का आश्वासन प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों को दिया।
विज्ञापन

सीईओ का कहना है कि करीब 40 किमी लंबी 60 मीटर रोड चौड़ी रोड यमुना एक्सप्रेसवे के समानांतर बनाई गई है। इसमें कुछ जगह जैसे दयानतपुर, दनकौर और सबोता में जमीन की अड़चन की वजह से काम अधूरा पड़ा हुआ था। ऐसे में कुछ सेक्टरों तक पहुंचने के लिए लोगों को अपने वाहनों से एक्सप्रेसवे से होकर जाना पड़ता था। ऐसे में यमुना एक्सप्रेसवे का प्रबंधन देख रही कंपनी ने टोल की वसूली शुरू करा दी गई। उनसे भी टोल वसूली जेवर प्लाजा से पहले नहीं करने के लिए कहा गया है। लेकिन, इसका स्थायी समाधान यही है कि 60 मीटर रोड का काम पूरा हो जाए। इससे एक्सप्रेसवे का उपयोग करने की जरूरत ही नहीं होगी। दयानपुर और दनकौर में अधूरे पड़े हिस्से का काम शुरू हो गया है। सबोता में भी जमीन की दिक्कत अब दूर कर ली गई है। यहां भी जल्दी काम शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेक्टरों की कनेक्टिविटी के लिए भी जरूरी सड़क
अधिकारियों का कहना है कि एयरपोर्ट शुरू होने के बाद यहां आवाजाही बढ़ेगी। ऐसे में बिना टोल के सेक्टरों तक पहुंचना सुनिश्चित कराना जरूरी है। 60 मीटर रोड का काम पूरा होने से बड़ी समस्या खत्म हो जाएगी। एक्सप्रेसवे की इस सर्विस लेन से तीन दर्जन से अधिक सेक्टरों और गांवों की कनेक्टिविटी बेहतर होगी। केवल उद्यमी और उनके कर्मचारी ही नहीं, यहां के निवासी और किसान बिना टोल दिए ग्रेटर नोएडा से जेवर एयरपोर्ट तक जा सकें। प्रमुख रूप से सेक्टर 18, 20 और 22डी, सेक्टर 21, 28, 29, 32, 33, फिल्म सिटी, मेडिकल डिवाइस पार्क और टॉय पार्क के लिए आसानी हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed