Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   No relief from power cuts even after an expenditure of 400 crore

Noida News: 400 करोड़ खर्च के बाद भी बिजली कटौती से राहत नहीं

Thu, 12 Nov 2026 07:40 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 12 Nov 2026 07:40 PM IST
विज्ञापन
No relief from power cuts even after an expenditure of 400 crore
फोटो
विज्ञापन

-----
- सेक्टर-100 और सेक्टर-72 के निवासियों ने बिजली कटौती पर जताई नाराजगी

- आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों ने कहा, समय पर बिल जमा करने के बावजूद नहीं मिल रही निर्बाध आपूर्ति

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। शहर में बिजली व्यवस्था सुधारने के लिए पिछले चार वर्षों में करीब 400 करोड़ रुपये खर्च किए जाने के बावजूद सेक्टरों में बिजली कटौती की समस्या दूर नहीं हुई है। कई सेक्टरों में दिनभर बार-बार बिजली गुल होने से निवासी परेशान हैं। सेक्टर-100 के लोगों का आरोप है कि वे पिछले करीब 10 वर्षों से नियमित बिजली कटौती की समस्या झेल रहे हैं। लोगों का कहना है कि नोएडा को नो पावर कट जोन कहा जाता है, लेकिन हकीकत इससे अलग है।
सेक्टर-100 स्थित सेंचुरी अपार्टमेंट निवासी और फोनरवा कोषाध्यक्ष पवन यादव ने बताया कि बिजली कटौती से परिवारों, बुजुर्गों, बच्चों और वर्क फ्रॉम होम करने वाले लोगों को परेशानी होती है। नियमित बिल जमा करने के बावजूद पर्याप्त बिजली नहीं मिल रही है। सेक्टर-72 आरडब्ल्यूए अध्यक्ष सतीश पांडेय ने कहा कि गर्मियों के साथ सर्दियों में भी बिजली कटौती हो रही है। दिवाली के दिन भी सुबह बिजली गुल हो गई थी। उन्होंने कहा कि समस्या को उच्च स्तर पर उठाने की जरूरत है। सेक्टर-55, 56, 12-22, 48, 44 और 70 समेत कई सेक्टरों में भी यही स्थिति है।
विज्ञापन


आरडब्ल्यूए के साथ बैठकें भी लंबित : सेक्टर-12 पोरवा अध्यक्ष डॉ. तरसेम चंद ने बताया कि कुछ महीने पहले विद्युत निगम के अधिकारियों के साथ बैठक में जर्जर बिजली के पोल और पुरानी लाइनों की समस्या उठाई गई थी। इसके बावजूद अब तक कोई ठोस सुधार नहीं हुआ है। लोगों को रोजाना घंटों बिजली कटौती का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
हमारे यहां दिन में चार से पांच बार बिजली टी ट्रिपिंग होती हैं, जिसके चलते घर के काम काज दिवाली के दिन भी ठप रहे -अमित चौहान, सेक्टर 70
हम विद्युत निगम को पूरा पैसा देते हैं, लेकिन उसके बावजूद पर्याप्त बिजली नहीं मिलती है -पवन यादव, सेक्टर 100
यह हाल तब है जब नोएडा नो पावर कट जोन में आता है, पिछले साल बैठकों में कई दावे हुए, वो अब तक धरातल पर नहीं उतरे -डॉ एसके सिंघल, सेक्टर 34
हमारे यहां गर्मियों में ज्यादा दिक्कत होती है, विद्युत निगम से बात हुई है, हमारे यहां अब पेड़ों की छटाई होगी -हरीश वर्मा, सेक्टर 20


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed