{"_id":"65cf6c891707a9d3600fed7c","slug":"no-effect-of-bharat-bandh-seen-in-the-capital-markets-remained-open-noida-news-c-340-1-del1011-39824-2024-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: राजधानी में नहीं दिखा भारत बंद का असर, खुले रहे बाजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: राजधानी में नहीं दिखा भारत बंद का असर, खुले रहे बाजार
विज्ञापन
औद्योगिक संगठनों व व्यापारियों ने किया किसान आंदोलन से किनारा
संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली।
किसान संगठनों ने शुक्रवार को भारत बंद का आह्वान किया, लेकिन राजधानी में बंद का कोई असर नहीं दिखा। व्यापारियों ने प्रतिष्ठान खोले और बाजारों में सामान्य रूप से कारोबार हुआ। कनॉट प्लेस, नजफगढ़ मार्केट, सरोजिनी मार्केट, इंद्रपुरी, बवाना, गाजीपुर, सिंघु बॉर्डर के आसपास के इलाकों समेत अन्य बाजार खुले रहे। साथ ही, यातायात भी प्रभावित नहीं हुआ। ऑटो रिक्शा, टैक्सी, मालवाहक वाहन सड़कों पर चलते दिखे।
कनॉट प्लेस में कपड़ों के दुकानदार अंकुश कुमार ने बताया कि इन दिनों शादी सीजन है। बाजारों में खरीदारों की भीड़ है। कोई भी व्यापारी सीजन में दुकानदारी चौपट नहीं करना चाहता है। बाहर से आने वालों को किसी तरह की दिक्कत नहीं होनी चाहिए। आमजनों को गुमराह करने वालों को पहचाने की जरूरत है। किसानों की मांगों पर सरकार गंभीर है। उम्मीद है कि जल्द समाधान निकलेगा। वहीं, इंद्रपुरी निवासी बिंदिया प्रसाद ने बताया कि वह किसानों के समर्थन में हैं, लेकिन उनकी इन नीति का सहयोग नहीं करे रहे हैं। अगर दुकान नहीं खोलेंगे, तो खाएंगे क्या। नजफगढ़ बाजार के थोक विक्रेता मोहित सैनी ने बताया कि भारत बंद का बाजार पर कोई असर नहीं पड़ा। बाजार में अच्छी चहल पहल है। अगर दुकान बंद करेंगे तो अर्थव्यवस्था पर नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। तमाम दुकानदार, व्यापारियों व औद्योगिक क्षेत्रों के लोगों ने इसका बहिष्कार किया है। वहीं, कंफेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) ने दावा किया है कि भारत बंद में कैट की अपील पर देशभर के व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठान खोले हैं। राष्ट्रीय महामंत्री प्रवीन खंडेलवाल ने बताया कि किसान नुकसान की खेती कर रहा है, तो मूल प्रश्न यह है कि किसान की नुकसान की खेती को लाभ में कैसे बदला जाए। पूरे दिल्ली के बाजार खुले रहे। भारत बंद का असर कारोबार पर नहीं पड़ा।