फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   No athlete from the district in the Commonwealth team; questions raised over lack of facilities.

Noida News: कॉमनवेल्थ टीम में जिले का कोई एथलीट नहीं, सुविधाओं के अभाव पर उठे सवाल

Fri, 10 Jul 2026 01:22 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jul 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
No athlete from the district in the Commonwealth team; questions raised over lack of facilities.
नमन तोमर । सेक्टर 132
- भारतीय टीम में गौतमबुद्ध नगर का प्रतिनिधित्व नहीं, खिलाड़ी बोले
विज्ञापन

- मानक ट्रैक और बेहतर प्रशिक्षण की है जरूरत

संवाद न्यूज एजेंसी
नोएडा। स्कॉटलैंड के ग्लासगो में होने वाले कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए भारतीय एथलेटिक्स महासंघ ने 32 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है, लेकिन इसमें गौतमबुद्ध नगर का एक भी खिलाड़ी जगह नहीं बना सका। जिले में खेल सुविधाओं के विस्तार के दावों के बावजूद अंतरराष्ट्रीय स्तर का एथलीट तैयार न होने पर जिला एथलेटिक्स संघ और खिलाड़ियों ने बुनियादी सुविधाओं की कमी को मुख्य वजह बताया है।
जिला एथलेटिक्स संघ के अध्यक्ष अशोक सैनी ने कहा कि जिले में एथलेटिक्स के लिए अभी भी मानक के अनुरूप ट्रैक, आधुनिक प्रशिक्षण सुविधाएं और उच्चस्तरीय कोचिंग उपलब्ध नहीं है। खिलाड़ियों को बेहतर अभ्यास वातावरण नहीं मिल पाता, जिसके कारण उन्हें दूसरे जिलों और राज्यों का रुख करना पड़ता है। उनका कहना है कि केवल स्टेडियम बना देना पर्याप्त नहीं है, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों के लिए मानक ट्रैक, अनुभवी कोच, नियमित प्रतियोगिताएं, स्पोर्ट्स साइंस और दीर्घकालिक योजना भी जरूरी है।
विज्ञापन

खिलाड़ियों का कहना है कि जिले में अभ्यास के लिए पर्याप्त सुविधाएं नहीं होने से उनकी तैयारी प्रभावित होती है। कई बार उन्हें पार्कों या दूसरे शहरों में जाकर अभ्यास करना पड़ता है, जिससे समय और संसाधनों दोनों की हानि होती है। उनका मानना है कि यदि जिले में विश्वस्तरीय खेल ढांचा विकसित किया जाए तो यहां से भी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी तैयार हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


300 मीटर ट्रैक पर भी सवाल-
सेक्टर-21ए स्टेडियम में करीब तीन करोड़ रुपये की लागत से बने 300 मीटर सिंथेटिक रनिंग ट्रैक पर भी जिला एथलेटिक्स संघ ने सवाल उठाए हैं। संघ का कहना है कि राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए 200 या 400 मीटर ट्रैक मानक होते हैं, इसलिए 300 मीटर ट्रैक खिलाड़ियों को अपेक्षित लाभ नहीं देगा।

खिलाड़ियों की जुबानी-
बेहतर अभ्यास के लिए दूसरे जिलों में जाना पड़ता है, जिससे काफी समय सफर में ही निकल जाता है। -शिवानी सैनी, खिलाड़ी ओमेगा-1
मानक ट्रैक और अच्छी कोचिंग मिले तो जिले से भी अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी तैयार हो सकते हैं। -नमन तोमर, खिलाड़ी सेक्टर-132

मानक सुविधाओं और दीर्घकालिक योजना के बिना अंतरराष्ट्रीय एथलीट तैयार करना मुश्किल है। -अशोक सैनी, अध्यक्ष, जिला एथलेटिक्स संघ

नमन तोमर । सेक्टर 132

नमन तोमर । सेक्टर 132

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed