फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Nishant Yadav won silver in national wrestling competition

Noida News: निशांत यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता रजत

Mon, 19 Aug 2024 08:33 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 19 Aug 2024 08:33 PM IST
विज्ञापन
Nishant Yadav won silver in national wrestling competition
स्वर्ण के थे दावेदार, फाइनल में सर्विसेस से हारे
विज्ञापन

नोएडा। राेहतक में आयोजित राष्ट्रीय अंडर-23 कुश्ती प्रतियोगिता में शहर के गढ़ी चौखंडी गांव निवासी निशांत यादव ने रजत पदक अपने नाम किया। सर्विसेस के पहलवान से निशांत को फाइनल में हार का सामना करना पड़ा। इससे पहले भी निशांत कई प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन कर जीत हासिल कर जिले का नाम रोशन कर चुके हैं। निशांत सोहरखा गांव स्थित अखाड़े में अभ्यास करते हैं।

रविवार देर रात को राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता अंडर-23 का समापन हुआ। इसमें निशांत ने 87 किलो भारवर्ग के प्री क्वार्टर फाइनल में कर्नाटक के पहलवान, क्वार्टर फाइनल में दिल्ली के पहलवान और सेमीफाइनल में राजस्थान के पहलवान को पटकनी देकर फाइनल में प्रवेश किया। स्वर्ण पदक के मुकाबले में निशांत का मुकाबला सर्विसेस के पहलवान से हुआ, जिसमें उन्हें हार का सामना करना पड़ा। इससे पहले निशांत ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में छठे स्थान, रैंकिंग सीरीज में आठवें स्थान और सीनियर स्टेट में दूसरे स्थान पर रहे थे। यूपी की टीम के लिए हुए ट्रायल में निशांत ने अपने सभी प्रतिद्वंद्वियों को हराकर राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए मजबूत दावेदारी पेश की थी। नोएडा में डाक विभाग में कार्यरत यूपी के मुख्य प्रशिक्षक अमलेश कुमार ने बताया कि निशांत सहित प्रदेश के कई पहलवानों ने प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया। राष्ट्रीय कुश्ती चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश टीम की महिला पहलवानों ने एक रजत और चार कांस्य पदक अपने नाम किए। वहीं, पुरुष वर्ग के फ्री स्टाइल में दो रजत, पांच कांस्य पदक जीते। ग्रीको रोमन में यूपी के पहलवान एक स्वर्ण और एक रजत पदक जीतने में सफल रहें। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed