फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   NISBAD will provide training to start a venture in the field of solar energy

Noida News: सौर ऊर्जा के क्षेत्र में निसबड देगा उद्यम शुरू करने का प्रशिक्षण

Tue, 06 May 2025 07:29 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 06 May 2025 07:29 PM IST
विज्ञापन
NISBAD will provide training to start a venture in the field of solar energy
फोटो----
विज्ञापन



-युवा को मिलेगा 9 दिवसीय सत्र, अगले हफ्ते शुरू होगा



ऋषभ कौशल
नोएडा। हरित ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर भारत के सपनों को साकार करने के लिए युवाओं को उद्यम शुरू करने के लिए प्रेरित किया जाएगा। इसके लिए राष्ट्रीय उद्यमिता और लघु व्यवसाय विकास संस्थान (निसबड) युवाओं को सोलर रूफटॉप उद्योग में स्वावलंबी बनाने के लिए एक विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू कर रहा है। अगले हफ्ते के 14 से 15 मई से शुरू होने वाले इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में 40 से अधिक युवाओं को उद्यमिता का पाठ सिखाया जाएगा, जो नौ दिनों तक लगातार उच्चस्तरीय प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे। इसके लिए 13 को बैच तैयार कर लिया जाएगा।

भारत सरकार के कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय के अधीन सेक्टर 62 स्थित निसबड में सोलर रूफटॉप उद्योग को लेकर प्रशिक्षण सत्र की शुरूआत की जाएगी। जहां भारत के युवा सौर ऊर्जा के क्षेत्र में अपने व्यवसाय स्थापित करने में मदद के साथ साथ उन्हें प्रशिक्षित किया जाएगा। अगले हफ्ते के 14 या 15 मई से 9 दिनों का प्रशिक्षण सत्र शुरू होगा, जिसमें 40 युवा भाग ले सकेंगे। निसबड की सीनियर कंसल्टेंट मनीष ने बताया कि इस गहन प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान युवाओं को सोलर रूफटॉप सिस्टम के इंस्टालेशन से लेकर संचालन तक की संपूर्ण तकनीकी जानकारी दी जाएगी। साथ ही सरकार द्वारा दी जाने वाली सब्सिडी, वित्तीय सहायता योजनाओं, उपकरणों की खरीद-फरोख्त की प्रक्रिया और बाजार में सोलर उत्पादों की मांग और आपूर्ति के विषय में भी विस्तार से अवगत कराया जाएगा।
विज्ञापन

--------------



आवास और भोजन की नि:शुल्क सुविधा
प्रशिक्षण सत्र में शामिल होने के लिए शहरवासी नि:शुल्क पंजीकरण करा सकते हैं। इसके लिए निसबड की अधिकारिक वेबसाइट और सेक्टर 62 स्थित निसबड में जाकर पंजीकरण कराया जा सकता है। प्रशिक्षण सत्र के दौरान प्रतिभागियों के लिए आवास और भोजन की संपूर्ण व्यवस्था निसबड द्वारा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


-------------
20 से अधिक केंद्रों पर होंगे प्रशिक्षण सत्र

सीनियर कंसल्टेंट निधि ठाकुर ने बताया कि निसबड के देशभर में 20 से अधिक केंद्र हैं। जहां सौर ऊर्जा को बढ़़ावा देने के लिए समय समय पर सोलर रूफटॉप में उद्योग शुरू करने का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके लिए सभी केंद्र अपने अनुसार समय का निर्धारण करते हुए प्रशिक्षण सत्र की शुरूआत करेंगे।

------

वर्जन
------

युवाओं को देशभर में बढ़ती सौर ऊर्जा की उपयोगिता और भारत सरकार से योजनाओं के माध्यम से मिलने वाले लाभ की जानकारी और उद्यम शुरू करने के लिए प्रेरित करने के लिए प्रशिक्षण सत्र का आयोजन किया जाता है।
-डॉ पूनम सिन्हा, निदेशक, निसबड, भारत सरकार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed