फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Nipun Lakshya app will keep a digital eye on students

Noida News: निपुण लक्ष्य एप डिजिटली रखेगा छात्रों पर नजर

Wed, 13 Aug 2025 08:12 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 13 Aug 2025 08:12 PM IST
विज्ञापन
Nipun Lakshya app will keep a digital eye on students
- छात्रों के पढ़ाई के स्तर की रियल टाइम स्थिति पता चल सकेगी
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर

ग्रेटर नोएडा। चारों ब्लॉक के परिषदीय स्कूलों में छात्रों के सीखने के स्तर पर निपुण लक्ष्य एप नजर रखेगा। राज्य परियोजना की ओर से निपुण एप को अपग्रेड कर दिया है। अब शिक्षकों को अपनी कक्षा में हर हफ्ते कम से कम पांच छात्रों का मूल्यांकन निपुण एप के माध्यम से करना होगा। एप के माध्यम से हर छात्र से अलग-अलग रेंडम आधार पर प्रश्न पूछे जाएंगे।
बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल पंवार ने बताया कि शिक्षकों को एप पर 25 सप्ताह की शिक्षण योजना के मुताबिक मूल्यांकन करना होगा। कक्षा एक से आठ तक के बच्चों के लिए विषयवार प्रश्न बैंक बनाया गया है। इसमें बच्चों की समझ और सीखने की क्षमता को आंकने के लिए प्रश्न शामिल हैं। वहीं एआरपी, डायट मेंटर्स व स्टेट रिसोर्स पर्सन को 10 से 30 स्कूलों में सहयोगात्मक पर्यवेक्षण करना होगा। इन निरीक्षणों के दौरान कक्षा एक और दो के 40 फीसदी, कक्षा तीन से पांच के 30 फीसदी व कक्षा छह से आठ के 20 फीसदी बच्चों का मूल्यांकन किया जाएगा। जिससे शिक्षकों, अभिभावकों और शैक्षिक अधिकारियों को छात्रों के पढ़ाई के स्तर की रियल टाइम स्थिति पता चल सकेगी।
विज्ञापन




-----------
रविवार व अवकाश के दिन रहेगा बंद
बीएसए राहुल पंवार ने बताया कि निपुण एप रविवार व अवकाश के दिनों में बंद रहेगा। एक बार में दो स्कूलों का मूल्यांकन होने के बाद एप लॉक हो जाएगा। पर्यवेक्षण के बाद शिक्षकों को जरूरी फीडबैक भी अनिवार्य किया गया है। एप का डाटा बीएसए व एबीएसए की बैठकों में समीक्षा का आधार बनेगा। कमजोर बच्चों के लिए अलग से कक्षाएं संचालित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed