{"_id":"69132cd81b3abd3740069ec5","slug":"nios-to-put-odisha-children-back-on-the-path-of-education-grnoida-news-c-1-noi1095-3616425-2025-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: ओडिशा के बच्चों को फिर शिक्षा की राह पर लगाएगा एनआईओएस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: ओडिशा के बच्चों को फिर शिक्षा की राह पर लगाएगा एनआईओएस
विज्ञापन
ओडिशा सरकार ने किया समझौता
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान ने ओडिशा स्कूल एजुकेशन प्रोग्राम अथॉरिटी के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। इसका उद्देश्य ओडिशा के उन बच्चों को शिक्षा के अवसर प्रदान करना है जो किसी कारणवश स्कूल छोड़ चुके हैं।
इस समझौते के माध्यम से एनआईओएस ओडिशा में जहां विद्यालय छोड़ने की दर अधिक है वहां चयनित विद्यालयों को मान्यता प्रदान कर इन बच्चों के नामांकन को प्रोत्साहित करेगा। इस साझेदारी से न केवल विद्यार्थियों को शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिलेगा बल्कि उनमें आत्मविश्वास, प्रेरणा और सतत अध्ययन की भावना भी विकसित होगी।
यह समझौता ज्ञापन एनआईओएस के सचिव कर्नल शकील अहमद और ओडिशा सरकार में राज्य परियोजना निदेशक, ओडिशा स्कूल शिक्षा कार्यक्रम प्राधिकरण के आईएएस अनन्या दास के मध्य हुआ। इस अवसर पर एनआईओएस के अध्यक्ष प्रो. अखिलेश मिश्र ने कहा कि दूरदर्शी नेतृत्व, समर्पण व शिक्षा के प्रति प्रतिबद्ध दृष्टिकोण एनआईओएस को निरंतर नई दिशा और ऊर्जा प्रदान कर रहा है।