{"_id":"68a5d396ec9a42964d0e2226","slug":"nine-cases-are-registered-against-rajesh-in-rajkot-noida-news-c-340-1-del1011-101763-2025-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: राजकोट में राजेश के खिलाफ दर्ज हैं नौ मामले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: राजकोट में राजेश के खिलाफ दर्ज हैं नौ मामले
विज्ञापन
जनसुनवाई के दौरान मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हमला करने का मामला
वर्ष 2017 से 22 के बीच दर्ज हुए केस, शराब पीकर मारपीट आदि से जुड़े हैं
रविवार को गुजरात से निकला था आरोपी, सोमवार को दिल्ली पहुंचा
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। जनसुनवाई के दौरान सीएम रेखा गुप्ता पर हमला करने वाले आरोपी राजेश भाई खिमजी के खिलाफ राजकोट के भक्ति नगर थाने में 9 आपराधिक मामले दर्ज हैं। शराबी पीकर झगड़ा, हंगामा व मारपीट से जुड़े सभी मामले वर्ष 2017 से लेकर 2022 के बीच दर्ज हुए हैं। इन मामलों में वह कई बार जेल भी जा चुका है। कुछ मामलों में उसे बरी भी कर दिया गया है।
दिल्ली पुलिस ने राजकोट पुलिस से आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड मंगवाया है। परिजनों का कहना है कि राजेश रविवार को गुजरात से दिल्ली के लिए निकला था। सोमवार को उसने परिजनों को दिल्ली पहुंचने की सूचना दी थी। वहीं, जांच के दौरान पुलिस को पता चला है कि राजेश परिवार के साथ राजकोट के अजीदम पुलिस थाना क्षेत्र के कोठरिया, गोकुल पार्क में रहता है। परिवार में माता-पिता के अलावा भाई, पत्नी और दो बेटे हैं। राजेश, पिता व भाई तीनों रिक्शा चालक हैं। राजेश को शराब पीने की लत है और कुत्तों को बेहद पसंद करता है।
बेटा मानसिक रूप से बीमार : मां
पुलिस को राजेश की मां भानु बेन ने बताया कि बेटा मानसिक रूप से बीमार है लेकिन इलाज नहीं चल रहा है। अपनी बीमारी के कारण उसे हद से ज्यादा गुस्सा आ जाता है। इस दौरान वह किसी को भी मार सकता है। कई बार राजेश ने मां व पत्नी को भी पीटा है। हालांकि, आरोपी ने पुलिस की पूछताछ में दावा किया है कि वह जेल में बंद रिश्तेदार को छुड़ाने की अर्जी देने के लिए सीएम के पास आया था। पुलिस ने जब उसके दावों की पड़ताल की तो किसी भी रिश्तेदार के जेल में होने का पता नहीं चला। उसने हमला क्यों किया जांच की जा रही है।