{"_id":"60a170f18ebc3ea3a63d3490","slug":"nigerian-youths-pelted-stones-for-not-opening-shop-grnoida-news-noi5821753151","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकान नहीं खोलने पर नाईजीरियाई युवकों ने किया पथराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुकान नहीं खोलने पर नाईजीरियाई युवकों ने किया पथराव
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। ईद के मौके पर रात को सिगरेट और कोल्डड्रिंक के लिए लॉकडाउन के दौरान दुकान खोलने से मना करने पर सात-आठ नाईजीरियाई युवकों ने जमकर उत्पात मचाया। आरोपियों ने दुकानदार के पीजी पर पथराव किया। इसकी शिकायत पुलिस से की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं होने पर अगले दिन फिर से आरोपियों ने पथराव कर तोड़फोड़ की। पीड़ित ने नॉलेज पार्क थाना पुलिस को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है।
नॉलेज पार्क-3 थाना क्षेत्र के प्लॉट नंबर 75 में रहने वाले संजय नागर ने बताया कि वह और उनके परिवार के अन्य सदस्य पीजी और परचून की दुकान चलाते हैं। शुक्रवार रात लगभग 8:30 बजे सात-आठ नाईजीरियाई युवक उनके पास पहुंचे और सिगरेट व कोल्डड्रिंक के लिए दुकान खोलने का दबाव बनाने लगे। इनकार करने पर आरोपियों ने हंगामा शुरू कर दिया। आरोपियों ने पीजी पर पथराव किया। इससे पीजी के गेट पर लगे शीशे टूट गए। इसकी सूचना 112 पर कॉल कर पुलिस को दी गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। शनिवार को आरोपियों ने एक बार फिर मौके पर पहुंचकर पथराव किया। इससे भारी क्षति हुई। इसके बाद नॉलेज पार्क थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
सीआईएसएफ कर्मचारी बन युवक से की ठगी
साइबर ठगों ने सीआईएसएफ कर्मचारी बनकर एक युवक से एसी बेचने के नाम पर ठगी कर ली। आरोपी ने एसी के नाम पर 8 हजार रुपये लिए थे और अब 3 हजार रुपये की मांग और कर रहा है। पैसे नहीं देने पर आरोपी जान से मारने की धमकी दे रहा है। मामले में पीड़ित ने नोएडा पुलिस के ट्विटर हैंडल पर शिकायत की है। कमिश्नरेट पुलिस की तरफ से जांच के आदेश दिए गए हैं। पुलिस के मुताबिक, शहर निवासी रवीश ने शिकायत की है कि एक वेबसाइट पर पुराने एसी का विज्ञापन देखा था। वेबसाइट पर दिए गए नंबर पर फोन किया तो बबलू नामक युवक से बात हुई। बबलू ने खुद को सीआईएसएफ का कर्मचारी बताया। दोनों के बीच 11 हजार रुपये में एसी की खरीदारी तय हो गई। इसके बाद रवीश ने 8000 रुपये उसके खाते में ट्रांसफर कर दिए। आरोप है कि आरोपी अब न उन्हें एसी दे रहा है न ही पैसे वापस कर रहा है। आरोपी 3000 रुपये और मांग रहा है। पैसे नहीं देने पर वह जान से मारने की धमकी दे रहा है।