फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Nigerian illegally staying in Delhi arrested

Noida News: दिल्ली में अवैध रुप से रह रहा नाइजीरियन गिरफ्तार

Wed, 29 Oct 2025 06:06 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 29 Oct 2025 06:06 PM IST
विज्ञापन
Nigerian illegally staying in Delhi arrested
- आरोपी भारत में सात वर्ष से बिना वैध दस्तावेजां के रह रहा था
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दक्षिण-पश्चिमी जिले की पालम गांव थाना पुलिस ने सात साल से भारत में अवैध रूप से रह रहे एक नाइजीरियाई नागरिक को सोमवार को गिरफ्तार किया है। आरोपी उदेमग्बा इमैनुएल ओगुगुआ को सभी कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद एफआरआरओ की मदद से उसके देश भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

जिला पुलिस उपायुक्त अमित गोयल ने बताया कि पालम गांव थानाध्यक्ष सुधीर कुमार गुलिया की देखरेख में विदेशी नागरिकों पर नजर रखने के लिए एएसआई वीरेंद्र, हवलदार संदीप कुमार और कृष्ण कुमार की टीम ने इलाके में अवैध रूप से रह रहे प्रवासियों की पहचान करना शुरू किया। पुलिस टीम को अवैध नाइजीरियाई नागरिक के बारे में सोमवार को सूचना मिली। पुलिस टीम ने नाइजीरियाई नागरिक से संपर्क कर उससे वैध दस्तावेज मांगे, मर वह दिखा नहीं पाया। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। वह वर्ष 2018 में मेडिकल वीजा पर भारत आया था। वीजा खत्म होने के बाद वह अपने देश नहीं लौटा और डाबडी स्थित एक चर्च में अपने दोस्त के साथ रहने लगा। चर्च में उसने आध्यात्मिक भाषण देना शुरू कर दिया। लेकिन चर्च में निर्माण कार्य के कारण उसे चर्च छोडऩा पड़ा और अब वह महावीर एन्क्लेव में अपने परिचितों के साथ अलग-अलग जगहों पर रह रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed