{"_id":"683de845f6731b594e0242af","slug":"nigerian-citizens-attacked-cab-driver-for-cancelling-booking-2025-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रेटर नोएडा : बुकिंग कैंसिल करने पर नाइजीरियाई नागरिकों ने कैब चालक पर किया हमला, गले पर आई चोट, हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रेटर नोएडा : बुकिंग कैंसिल करने पर नाइजीरियाई नागरिकों ने कैब चालक पर किया हमला, गले पर आई चोट, हालत गंभीर
Mon, 02 Jun 2025 11:40 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
Published by: विजय पुंडीर
Updated Mon, 02 Jun 2025 11:40 PM IST
सार
घायल चालक की पहचान साजिद के रूप में हुई है, जो मेंहदीपुर गांव रबूपुरा का निवासी है और ग्रेटर नोएडा में कैब चलाकर परिवार का भरण-पोषण करता है।
विज्ञापन
एसओजी ने तीन संदिग्ध पकड़े (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क कोतवाली क्षेत्र में सोमवार शाम कैब बुकिंग कैंसिल करने पर तीन नाइजीरियाई नागरिकों ने कैब चालक पर जानलेवा हमला कर दिया। आरोप है कि उन्होंने पहले कैब चालक के साथ मारपीट की और फिर एक आरोपी ने धारदार हथियार से उसकी गर्दन पर वार कर दिया। हमले में चालक की गर्दन की नस कट गई। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल चालक को शारदा अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन
घायल चालक की पहचान साजिद के रूप में हुई है, जो मेंहदीपुर गांव रबूपुरा का निवासी है और ग्रेटर नोएडा में कैब चलाकर परिवार का भरण-पोषण करता है। साजिद के भाई रशीद ने बताया कि सोमवार की शाम साजिद को नॉलेज पार्क पुस्ता रोड पर कैब बुकिंग के लिए एक कॉल आई थी। जब वह मौके पर पहुंचा तो वहां तीन अफ्रीकी मूल के नागरिक खड़े थे। उन्होंने साजिद से उन्हें जगत फार्म छोड़ने की बात कही। लेकिन बातचीत के दौरान उनके व्यवहार से साजिद को संदेह हुआ और उसने सुरक्षा की दृष्टि से बुकिंग कैंसिल कर दी। बुकिंग कैंसिल होते ही तीनों विदेशी नागरिकों ने साजिद के साथ बहस करनी शुरू कर दी और देखते ही देखते मारपीट पर उतर आए।
विज्ञापन
मारपीट के दौरान एक आरोपी ने धारदार हथियार निकालकर साजिद की गर्दन पर हमला कर दिया। हमले से साजिद की गर्दन की नस कट गई और वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा। चीखपुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। स्थानीय लोगों ने साजिद को तत्काल शारदा अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल से मिली घटना की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। मामले में अभी लिखित शिकायत नहीं है कि है। जल्द ही लिखित शिकायत देंगे। वहीं नॉलेज पार्क कोतवाली प्रभारी विपिन कुमार का कहना है कि मामले में कोई सूचना नहीं मिली है। लिखित शिकायत मिलने पर जांच की जाएगी। वहीं बीटा-2 कोतवाली पुलिस ने भी घटना के संबंध में जानकारी से इंकार किया है।
विज्ञापन