{"_id":"6ab5561c9402a9d43d05e988","slug":"nhm-contractual-employees-submitted-a-memorandum-regarding-their-six-point-demands-noida-news-c-1-noi1095-4760631-2026-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: एनएचएम संविदा कर्मचारियों ने छह सूत्रीय मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: एनएचएम संविदा कर्मचारियों ने छह सूत्रीय मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन
फोटो है
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ, शाखा नोएडा की ओर से एनएचएम संविदा कर्मचारियों की विभिन्न लंबित मांगों को लेकर मुख्यमंत्री, जिला मजिस्ट्रेट कार्यालय, जिलाधिकारी और सीएमओ कार्यालय में ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन के माध्यम से कर्मचारियों के नियमितीकरण, समान कार्य-समान वेतन समेत सेवा और सामाजिक सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर शासन स्तर से निर्णय लेने की मांग की गई।
संगठन के जिला अध्यक्ष डॉ. मतलूब और मंडल अध्यक्ष अरविंद चौधरी के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया कि प्रदेश में बड़ी संख्या में एनएचएम संविदा कर्मचारी लंबे समय से स्वास्थ्य सेवाओं में योगदान दे रहे हैं। संगठन ने कर्मचारियों की सेवा सुरक्षा, वेतन संबंधी विसंगतियों के निराकरण और अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की। इस दौरान संघ के पदाधिकारी और सदस्य डॉ. मतलूब, महामंत्री आशुदीप राखोलिया, उपाध्यक्ष रविंद्र राठी प्रदेश समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
ज्ञापन में लंबे समय से कार्यरत एनएचएम संविदा कर्मचारियों को नियमित करने, समान कार्य-समान वेतन के सिद्धांत के अनुरूप वेतनमान में वृद्धि कर समान वेतन व्यवस्था लागू करने और कर्मचारियों व उनके परिवारों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा देने की मांग की गई। इसके अलावा महंगाई भत्ता (डीए), ईपीएफ, एचआरए सहित अन्य अनुमन्य सुविधाओं का लाभ देने और कर्मचारियों के लिए स्थानांतरण नीति लागू करने की मांग भी रखी गई। संगठन ने सेवा अवधि के दौरान किसी संविदा कर्मचारी की मृत्यु होने पर उसके परिवार के पात्र सदस्य को अनुकंपा नियुक्ति देने का प्रावधान किए जाने की भी मांग की।