फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   NGO Ek Nayi Pehal organised a tree plantation drive with children on its anniversary.

Noida News: एनजीओ एक नई पहल ने वर्षगांठ पर बच्चों संग किया पौधारोपण

Tue, 18 Nov 2025 08:12 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 18 Nov 2025 08:12 PM IST
विज्ञापन
NGO Ek Nayi Pehal organised a tree plantation drive with children on its anniversary.
फोटो है
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
नोएडा। सेक्टर-121 स्थित एनजीओ एक नई पहल ने अपना एक वर्ष पूरा होने के बाद बच्चों के साथ मिलकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। वर्षगांठ पर क्लियो काउंटी के पास हरित पट्टी पार्क में पौधारोपण कार्यक्रम हुआ। इसमें एनजीओ के बच्चों के साथ समाज के वरिष्ठ नागरिक भी शामिल हुए।

कार्यक्रम में बच्चों को पेड़ों के महत्व, प्रदूषण नियंत्रण और बिगड़ती एयर क्वालिटी पर जागरूक किया। एनजीओ की फाउंडर्स अभिलाषा अग्रवाल और शीतल भारद्वाज ने बताया कि संस्था पिछले एक वर्ष में 100 से अधिक जरूरतमंद बच्चों को मुफ्त शिक्षा, स्कूल एडमिशन में सहायता और एक समय का भोजन उपलब्ध करा रही है। शुरुआत में कुर्सियों और शेड जैसी बुनियादी सुविधाओं का अभाव था, लेकिन समाज के लोगों, परिवार और दोस्तों की मदद से यह सब संभव हुआ। एनजीओ ने बताया कि आगे भी वे सफाई, ट्रैफिक नियम, मानसिक स्वास्थ्य और पर्यावरण जैसे विषयों पर जागरूकता कार्यक्रम जारी रखेंगे। इस दौरान टीम के सदस्यों अंजू शर्मा, कैप्टन अजय शर्मा, दीपाली भारद्वाज, शिल्पा महाजन, स्नेहा और इति शर्मा मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article